Get App

कोविड-19 के कारण खोया है परिवार का कमाने वाला सदस्य? सरकार की ये स्कीम कर सकती मदद

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2021 पर 3:14 PM
कोविड-19 के कारण खोया है परिवार का कमाने वाला सदस्य? सरकार की ये स्कीम कर सकती मदद

कोविड -19 महामारी के कारण लगभग हर तरफ से बुरी खबरें ज्यादा मिल रही है। आर्थिक तौर पर कमजोर तबके के लिए घर के कमाने वाले सदस्य की मृत्यु के बाद अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे परिवारों की मदद करने के लिए ऐसी बीमा योजना उपलब्ध है, जो मृत्यु के बाद परिवार को एक न्यूनतम राशि उपलब्ध करवा सकती है।

स्वास्थ्य बीमा योजना 

PMJJBY (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना) के तहत सिर्फ 330 रुपये के सालाना प्रीमियम पर दो लाख रुपये का बीमा उपलब्ध कराया जाता है। इस बीमा पालिसी का संचालन सरकारी बीमा संगठन लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन द्वारा किया जाता है। यह पॉलिसी आपको केवल 330 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये के कवर के लिए योग्य बनाती है! 1000 बैंकों के जरिये यह बीमा योजना खरीदी जा सकती है।

कौन करा सकता है यह बीमा

यदि आपकी आयु 18-50 वर्ष के बीच है और आपके पास बैंक खाता है, तो आप इस योजना में भाग लेने के लिए पात्र हैं। है आपको केवल इस योजना से जुड़े अपने खाते से वार्षिक प्रीमियम को ऑटो-डेबिट करने के लिए सहमति देनी होगी।

- 1 जून हर साल वार्षिक पालिसी नवीनीकरण की आखिरी तारीख है। इस योजना के लिए आप अपने बैंक में आवेदन पत्र जमा करें।

1-उस बैंक में निम्नलिखित दस्तावेज जमा करें, जिसमें मृतक के पास बचत खाता था, जिसके माध्यम से वह पीएमजेजेबीवाई योजना में दाखिल हुए थे-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें