PF पर ले सकते हैं लोन, जानिये कैसे करना होगा अप्लाई
EPFO: भारत में लाखों कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) एक रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल सुरक्षा कवच देता है। इसे आमतौर पर पीएफ (PF) के रूप में जाना जाता है, जो कर्मचारियों के लिए एक अनिवार्य सेविंग और रिटायरमेंट प्लान की तरह है
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 19, 2025 पर 4:31 PM
EPFO: क्या आपको पता है कि आप पीएफ बैलेंस पर लोन ले सकते हैं?
EPFO: भारत में लाखों कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) एक रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल सुरक्षा कवच देता है। इसे आमतौर पर पीएफ (PF) के रूप में जाना जाता है, जो कर्मचारियों के लिए एक अनिवार्य सेविंग और रिटायरमेंट प्लान की तरह है। इस योजना में कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12% योगदान करते हैं, जिसमें नियोक्ता भी योगदान करते हैं। इस फंड में हर साल ब्याज मिलता है और ये ब्याज सरकार तय करती है। क्या आपको पता है कि आप पीएफ बैलेंस पर लोन ले सकते हैं?
क्या पीएफ बैलेंस पर लोन लिया जा सकता है?
EPF योजना रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड खड़ा करने में मदद करता है। पीएफ में जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अधिकतम 50 फीसदी तक पैसा निकाल भी सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पर्सनल इमरजेंसी, घर खरीदना, मेडिकल इमरजेंसी, शादी के लिए पैसा निकालने की इजाजत देता है। इस सुविधा का नाम ईपीएफ लोन है।
कैसे करें EPF लोन के लिए अप्लाई?
ईपीएफ एडवांस ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस बहुत ही आसान है। कर्मचारी EPFO पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
EPFO की आधिकारिक वेबसाइट (Unified Member Portal) पर जाएं और UAN, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर लॉगिन करें।