SBI Education loan: विदेश में है पढ़ने का प्लान, एसबीआई दे रहा है इतना ब्याज और फायदे- जानें प्लान्स

SBI Global Ed-Vantage: एसबीआई एजुकेशन लोन के फीचर्स और फायदे..

अपडेटेड Aug 23, 2021 पर 3:41 PM

SBI Education Loan: विदेश में अध्ययन के लिए एसबीआई शिक्षा ऋण: एसबीआई ग्लोबल एड-वैंटेज (SBI Global Ed-Vantage) विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो विदशी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में फूल टाइम कोर्स करना चाहते हैं। अपने करियर के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विदेशी शिक्षा को तरजीह देने वाले छात्रों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए SBI नये फाइनेंशियल प्लान लेकर आया है।

SBI Global Ed-Vantage के तहत आने वाले पाठ्यक्रम

- नियमित ग्रेजुएट डिग्री
- पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री 
- डिप्लोमा
- प्रमाणपत्र / डॉक्टरेट कोर्स

छात्र संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोप, जापान, सिंगापुर, हांगकांग और न्यूजीलैंड के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से किसी भी विषय में पढ़ाई कर सकते हैं।

लोन अमाउंट – छात्र 7.50 लाख रुपये से लेकर 1.50 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं।

ब्याज दर: SBI महिला आवेदकों को विशेष 0.50% रियायत के साथ 8.65% की आकर्षक ब्याज दर दी जा रही है।


कैसे चुकाना होगा एजुकेशन लोन

- कोर्स खत्म होने के 6 महीने बाद लोन की EMI शुरू हो जाएगी
- लोन चुकाने की अधिकतम अवधि 15 साल है।

ये खर्चे होते हैं शामिल
- यात्रा खर्च
- ट्यूशन खर्च
- परीक्षा खर्च, किताबों का खर्च आदि
- ड्रेस और कंप्यूटर की फीस आदि
- थीसेज फीस

ऑनलाइन करना होगा एप्लाई


- एसबीआई की वेबसाइट पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

- आवेदक को अभी आवेदन करें पर क्लिक करना होगा और अपनी डिटेल भरनी होगी। फिर अपनी एप्लिकेशन को सबमिट करना होगा।

- स्टूडेंट वीजा के बाद लोन पास हो जाएगा।

- इनकम टैक्स एक्ट के तहत एजुकेशन लोन पर छूट मिलती है।
चाहिए होंगे ये डॉक्युमेंट

- 10वीं और 12वीं क्लास की मार्क्सशीट, डीयू का आई कार्ड

- पढ़ाई में होने वाले खर्च की पूरी सूची

- स्कॉलरशीप के पेपर्स

- स्टुडेंट /माता-पिता/सह-उधारकर्ता/गारंटर की पासपोर्ट साइज फोटो

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।