EPFO: आपके PF खाते में आने वाला है ब्याज, अगर पिछली कंपनियों का पीएफ नहीं है मर्ज, तुरंत कर लें यह काम, वरना होगा नुकसान

30 अगस्त को सरकार पीएफ का ब्याज ट्रांसफर करने वाली है। ऐसे में आप भी समय रहते अपनी पिछली कंपनी के पीएफ को मर्ज कर दें। ताकि, ज्यादा रकम पर ब्याज मिल सके

अपडेटेड Aug 04, 2022 पर 6:00 PM
पिछली कंपनियों के पीएफ को जल्द मर्ज कराएं कर्मचारी।

EPFO PF Interest: आज के दौर में ज्यादातर कर्मचारी बड़ी तेजी से नौकरी बदलते हैं। नई कंपनी ज्वाइन करने पर UAN बिना बदले नया पीएफ खाता शुरू हो जाता है लेकिन पिछली कंपनी का पीएफ का पैसा नहीं  जुड़ पाता। पिछली कंपनी का पीएफ कर्मचाारियों ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर जोड़ना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको कम बैलेंस पर ब्याज मिलेगा। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 30 अगस्त को सरकार पीएफ का ब्याज ट्रांसफर करने वाली है। ऐसे में आप भी समय रहते अपनी पिछली कंपनी के पीएफ को मर्ज कर दें। ताकि, ज्यादा रकम पर ब्याज मिल सके।

ऐसे कर सकते हैं पीएफ खाते को मर्ज

- EPFO के दो मौजूदा अकाउंट को मर्ज करने के लिए आपको EPFO की आधकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।


-आपको सर्विसेज (Services) टैब में जाकर One employee - One EPF account पर क्लिक करना होगा।

- लिंक पर क्लिक करने पर EPF अकाउंट को मर्ज करने के लिए एक फॉर्म खुलेगा।

- यहां पर मेंबर को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा।

- इसके बाद UAN और करेंट मेंबर आईडी डालना होगा।

- ये पूरी डिटेल भरने के बाद authentication करने के लिए एक OTP जेनरेट होगा। जो कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।

- OTP एंटर करने के बाद आपका पुराना PF अकाउंट दिखने लगेगा। एक बार पुराना PF अकाउंट दर्ज करने और डेक्लेरेशन (declaration) को एक्सेप्ट करने और सब्मिट करने के बाद मर्ज करने का रिक्वेस्ट स्वीकार हो जाएगी।

- वैरिफिकेशन के बाद कुछ दिन में आपका पीएफ अकाउंट मर्ज हो जाएगा।

ऐसे एक्टिवेट करें UAN

अगर आपका UAN एक्टिवेट नहीं है तो पहले वह करना होगा। UAN को एक्टीवेट करने के लिए आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको Activate UAN टैप पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको UAN, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद ऑथराइजेशन पिन (authorisation pin) जेनरेट होगा। पिन डालने के बाद आपका UAN एक्टिवेट हो जाएगा।

पटरी पर भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ लेकिन रोजगार के मोर्चे पर चिंता कायम : रघुराम राजन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।