Aadhaar Date Of Birth Update: आधार कार्ड में कितनी बार कर सकते हैं जन्मतिथि अपडेट? ये हैं नियम

Aadhaar Card Date of Birth Update: आप अपने आधार कार्ड की जानकारी को ऑनलाइन या आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कर सकते हैं। अपनी जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने के लिए, आपके पास अपने आधार कार्ड से जुड़ा रजिस्टर मोबाइल नंबर होना चाहिए। फिर आप यूआईडीएआई (UPIDAI) की वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए निर्देशों का पालन कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 27, 2023 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
Aadhaar Card Date of Birth Update: आप अपने आधार कार्ड की जानकारी को ऑनलाइन या आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कर सकते हैं।

Aadhaar Card Date of Birth Update: आप अपने आधार कार्ड की जानकारी को ऑनलाइन या आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कर सकते हैं। अपनी जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने के लिए, आपके पास अपने आधार कार्ड से जुड़ा रजिस्टर मोबाइल नंबर होना चाहिए। फिर आप यूआईडीएआई (UPIDAI) की वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

अपने आधार कार्ड को अपडेट करने से यह तय करना होता है कि आपके कार्ड की जानकारी सटीक और सही है। आधार में सही जानकारी होना जरूरी है। ताकि आप कई सरकारी स्कीमों का फायदा उठा सकें।

क्या आप आधार पर जन्मतिथि अपडेट कर सकते हैं?


हां। आप वैलिड DoB प्रमाण के साथ अपने आधार में जन्मतिथि को अपडेट कर सकते हैं।

यदि आपने पहले ही एक बार जन्मतिथि अपडेट कर ली है। क्या आप दोबार इसे सही कर सकते हैं?

आप अपने आधार में DoB को केवल एक बार ही अपडेट कर सकते हैं। यदि आपको जन्मतिथि को दोबारा अपडेट करने की आवश्यकता है, तो आपको नीचे दी गए प्रोसेस से पहले गुजरना पड़ेगा।

https://uidai.gov.in/images/commdoc/valid_documents_list.pdf पर उपलब्ध इस सूची के अनुसार अपने नाम पर वैलिड जन्मतिथि प्रमाण के साथ किसी भी आधार केंद्र पर जाएं।

यदि यह रिक्ववेस्ट अस्वीकार कर दिया जाता है, तो 1947 पर कॉल करें या help@uidai.gov.in पर लिखें और अपने नए रिक्वेस्ट नंबर के साथ ‘exception update’ के लिए रिक्वेस्ट करें।

हाल ही में जन्मतिथि को अपडेट किया लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया। अब क्या करें?

यदि आप पहली बार अपनी जन्मतिथि अपडेट कर रहे हैं, तो आप 1947 पर कॉल करके अपनी रिक्वेस्ट को अस्वीकार करने का कारण जांच सकते हैं और उसके बाद सही एक्शन लेकर उसे ठीक करा सकते हैं।

याद रखें आप अपने आधार कार्ड पर जन्मतिथि को केवल एक बार ही सही कर सकते हैं। यदि आपको इसे दोबारा ठीक करने की आवश्यकता है, तो आपको एक अपवाद प्रक्रिया (Exception Process) का पालन करना होगा। इस प्रक्रिया में वैलिड डॉक्यूमेंट के साथ यूआईडीएआई (UIDAI) को रिक्वेस्ट जमा करना शामिल है। इसके बाद यूआईडीएआई आपकी रिक्वेस्ट की समीक्षा करेगा और तय करेगा कि इसे मंजूरी दी जाए या नहीं।

पति-पत्नी के झगड़े में डूबे ₹1688 करोड़, नौ दिन में 13% टूट गए Raymond के शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।