EPFO: 3 दिन में बैंक खाते में आ जाएगा PF का पैसा, जानें ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका

Employees Provident Fund Organisation (EPFO) की वेबसाइट पर PF का पैसा ऑनलाइन निकाल सकते हैं

अपडेटेड Jun 25, 2021 पर 7:16 PM
Story continues below Advertisement

Employees Provident Fund Organisation (EPFO) की वेबसाइट पर PF का पैसा ऑनलाइन निकाल सकते हैं। पहले PF का पैसा निकालने में लंबा समय लगता था लेकिन अब ये काम आसान हो गया है। घर बैठे यह काम कर सकते हैं। अब यह काफी सरल हो गया है। जानें आप कैसे घर बैठे ऑनलाइन PF का पैसा ऑनलाइन निकाल सकते हैं।

इन परिस्थितियों में निकाल सकते हैं पैसा..

1- अगर आप दो महीने से अधिक समय तक बेरोजगार हैं तो आप पैसे निकाल सकते हैं।

2- जॉब स्विच करते समय भी पूरा पैसा निकाल सकते हैं।

3- अगर कोई एक महीने से बेरोजगार है तो वो अपने PF का 75 फीसदी हिस्सा निकाल सकता है।

4- वहीं मकान वनवाने, शिक्षा के लिए, जमीन खरीदी, शादी –विवाह के लिए PF का 50 फीसदी हिस्सा निकाल सकते हैं।


ऑनलाइन PF निकालने का तरीका

- EPFO की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ में जाना होगा।

- आपको अपना Universal Account Number (UAN) नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा।

- अगर आप पासवर्ड भूल गए हों तो फिर से इसे जेनरेट किया जा सकता है। इसके लिए आपके UAN अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आने के बाद दोबारा बन जाएगा।

- अब KYC की सारी डिटेल चेक कर लें।

- यहां आपको देखना है कि आपका UAN नंबर आधार कार्ड से जुड़ा है या नहीं। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक की पूरी जानकारी चेक करें।

- UAN के डैश बोर्ड पर क्लिक करना होगा। इसमें आपको Online services का ऑप्शन दिखेगा।

- इसमें क्लिक करने के बाद एक ड्रॉप मेन्यु खुलेगा। इसमें क्लेम (Claim) का ऑप्शन दिखएगा। इस पर क्लिक करें।

- अपने क्लेम फॉर्म को सब्मिट करने के लिए Proceed For Online Claim पर क्लिक करना होगा। क्लेम फॉर्म भरना होगा। उसके बाद तीन दिन में क्लेम आपके बैंक खाते में आ जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।