लॉक-इन पीरियड में भी निकाल सकते हैं PPF से पैसा, जानिए तरीका

PPF में जमा की गई रकम, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा तीनों ही टैक्स फ्री होते हैं। हालांकि इस खाते में पैसा 15 साल के लिए लॉक रहता है। लेकिन कुछ कंडीशन में पैसा निकाल सकते हैं। जानिये तरीका

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 5:07 PM
Story continues below Advertisement
PPF: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है।

PPF: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। PPF में जमा की गई रकम, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा तीनों ही टैक्स फ्री होते हैं। हालांकि इस खाते में पैसा 15 साल के लिए लॉक रहता है। लेकिन कुछ कंडीशन में पैसा निकाल सकते हैं। यह सरकार की योजना है, जिसमें पैसा लंबे समय के लिए जमा किया जाता है और उस पर तय ब्याज मिलता है।

फिलहाल PPF पर सरकार 7.1 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रही है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें जमा की गई रकम, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा तीनों ही टैक्स फ्री होते हैं। हालांकि इस खाते में पैसा 15 साल के लिए लॉक रहता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में निवेशक जरूरत पड़ने पर समय से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं।

PPF से पैसे निकालने के तीन तरीके


1. आंशिक पैसा निकालना (Partial Withdrawal)

अगर आपका PPF अकाउंट 5 साल पुराना हो गया है, तो आप खाते में जमा रकम का 50 प्रतिशत तक पैसा बिना किसी पेनल्टी के निकाल सकते हैं।

2. समय से पहले खाता बंद करना (Premature Closure)

कुछ विशेष परिस्थितियों में जैसे मेडिकल इमरजेंसी या अन्य जरूरी कारणों में 5 साल बाद पूरा पैसा निकालने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि इस स्थिति में मिलने वाले ब्याज पर 1 प्रतिशत की कटौती की जाती है।

3. मैच्योरिटी के बाद पैसा निकालना

PPF की मैच्योरिटी 15 साल में होती है। इस समय आप अपने खाते में जमा पूरा अमाउंट निकाल सकते हैं और इस पर कोई पेनल्टी नहीं लगती।

अगर कोई व्यक्ति मैच्योरिटी के बाद खाते को 5 साल के लिए आगे बढ़ाता है, तो वह इस पीरियड में कुल जमा अमाउंट का 60 प्रतिशत तक निकाल सकता है, लेकिन साल में केवल एक बार ही निकासी की अनुमति होती है।

लॉक-इन पीरियड से पहले पैसे निकालने की प्रक्रिया

अगर किसी निवेशक को लॉक-इन पीरियड से पहले पैसा निकालना है, तो इसके लिए एक प्रक्रिया अपनानी होती है। सबसे पहले आपको Form C डाउनलोड करना होगा। यह फॉर्म बैंक की शाखा या बैंक की वेबसाइट से मिल सकता है।इसके बाद फॉर्म में जरूरी जानकारी भरनी होती है, जैसे कितनी अमाउंट निकालनी है और आपका PPF अकाउंट कितने साल पुराना है। फॉर्म भरने के बाद इसके साथ PPF पासबुक की कॉपी लगानी होगी। इसके बाद सभी डॉक्यूमेंट बैंक की शाखा में जमा करने होंगे। बैंक के आवेदन पास करने के बाद अमाउंट आपके रजिस्टर्ड बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

Bank Holidays: कल 17 मार्च को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी, कहां नहीं खुलेंगी ब्रांच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।