The Hurun India Rich List 2023: जब भी सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर की बात आती है तो सबसे पहले जहन में सुंदर पिचाई या सत्य नडेला का नाम आता है। लेकिन ये सबसे अमीर भारतीय प्रोफेशनल मैनेजर नहीं हैं, बल्कि एक भारतीय महिला सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर है। जयश्री उल्लाल को सबसे अमीर भारतीय प्रोफशनल मैनेजर माना गया है। अरिस्टा नेटवर्क्स (Arista Networks) की सीईओ जयश्री उल्लाल की कुल संपत्ति 20,800 करोड़ रुपये है।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 ने ऐसे प्रोफेशनल मैनेजर की भी लिस्ट जारी की है जिन्होंने बड़ी नेटवर्थ खड़ी कर ली है। इस लिस्ट में वह प्रोफेशनल शामिल है जिन्होंने कारोबार को शुरू किया या कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद की। इस लिस्ट में जयश्री उल्लाल को सबसे अमीर भारतीय प्रोफशनल मैनेजर माना गया है। अरिस्टा नेटवर्क्स (Arista Networks) की सीईओ की कुल संपत्ति 20,800 करोड़ रुपये है। उल्लाल का जन्म लंदन में हुआ और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। 2008 में उन्हें क्लाउड नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स का सीईओ बनाया गया था।
सबसे अमीर भारतीय प्रोफशनल मैनेजर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर ओरेकल के थॉमस कुरियन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 15,800 करोड़ रुपये है। केरल में जन्मे कुरियन ने अपने करियर की शुरुआत मैकिन्से एंड कंपनी से की थी। वह 1996 में Oracle में शामिल हुए और कंपनी के अध्यक्ष बने। 2019 से कुरियन ने Google क्लाउड के सीईओ के रूप में काम कर रहा हैं।
विश्व बैंक (World Bank) के अध्यक्ष अजयपाल सिंह बंगा की कुल संपत्ति 7,600 करोड़ रुपये है। नेस्ले के साथ अपना करियर शुरू करने से पहले उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और आईआईएम-अहमदाबाद से पढ़ाई की। बंगा ने मास्टरकार्ड के सीईओ और कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।
चौथे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला हैं, जिन्होंने अपने पहले बंगा की तरह हैदराबाद पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। नडेला की कुल संपत्ति 7,500 करोड़ रुपये है। पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के निकेश अरोड़ा 7,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहे।
Google के सीईओ सुंदर पिचाई टॉप 5 में जगह नहीं बना पाए। वह 5,400 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय प्रोफशनल मैनेजर की लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। IIT खड़गपुर के पूर्व छात्र पिचाई 2004 में गूगल से जुड़े थे।
कल जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 से पता चलता है कि भारत में 259 अरबपति हैं। ये पिछले साल की तुलना में 38 अधिक है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 8,08,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अडानी को पीछे छोड़कर सबसे अमीर भारतीय का खिताब फिर से हासिल कर लिया है। अडानी, 4,74,800 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रहे। उनके बाद साइरस पूनावाला, शिव नादर और गोपीचंद हिंदुजा आते हैं। हुरुन लिस्ट में एडटेक स्टार्टअप बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन निवेशकों के कंपनी के कई वैल्यूशन में कमी करने के कारण लिस्ट से बाहर हो गए हैं।