ICICI Bank ने शुरू किया फेस्टिव बोनांजा, मिलेगा 26000 रुपये तक कैशबैक

ICICI Bank Festive Offer: आईसीआईसीआई बैंक ने त्योहारी सीजन की शुरुआत में अपने ग्राहकों के लिए आज से धमाकेदार छूट और कैशबैक की शुरुआत कर दी है। ICICI Bank ने 'फेस्टिव बोनांजा' (Festive Bonanza) लॉन्च कर दिया है

अपडेटेड Oct 05, 2023 पर 5:03 PM
ICICI Bank ग्राहकों के लिए आज से धमाकेदार छूट और कैशबैक की शुरुआत कर दी है।

ICICI Bank Festive Offer: आईसीआईसीआई बैंक ने त्योहारी सीजन की शुरुआत में अपने ग्राहकों के लिए आज से धमाकेदार छूट और कैशबैक की शुरुआत कर दी है। ICICI Bank ने 'फेस्टिव बोनांजा' (Festive Bonanza) लॉन्च कर दिया है। फेस्टिव बोनांजा में छूट के तहत 26,000 रुपये तक कैशबैक मिलेगा। ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, रूपे क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यूपीआई और कार्डलेस EMI का इस्तेमाल कर शॉपिंग कर सकते हैं। ये ऑफर ग्राहकों के लिए बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके नो-कॉस्ट ईएमआई के तौर पर भी इस्तेमाल कर कते हैं। ICICI बैंक iPhone 15 पर नो-कॉस्ट ईएमआई का स्पेशल ऑफर भी दे रहा है।

यहां मिलेगी छूट

बैंक फेस्टिव बोनांजा में ग्राहकों के लिए ऑफर, छूट और कैशबैक दे रहा है। बैंक ने ब्रांड और ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों के साथ साझेदारी की है। आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राकेश झा ने कहा कि बैंक ने ग्राहकों को स्पेशल ऑफर दे रहा है। बैंक अपने होम लोन, ऑटो लोन और टू-व्हीलर लोन पर स्पेशल फेस्टिव ऑफर दे रहा है। बैंक ने त्योहारी सीजन के लिए ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, फैशन, ज्वैलरी, फर्नीचर, यात्रा, फूड पर कई प्रमुख ब्रांडों के साथ ऑफर तैयार किया है। आईफोन, मेकमाईट्रिप, टाटा न्यू, वनप्लस, एचपी, माइक्रोसॉफ्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, एलजी, सोनी, सैमसंग, तनिष्क, ताज, जोमैटो और स्विगी पर ऑफर दे रह है।


बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिव ऑफर

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों के लिए 'BOB के संग फेस्टिवल की उमंग' (BoB Ke Sang Festival Ki Umang) कैंपेन शुरू किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा का यह स्पेशल कैंपेन 31 दिसंबर 2023 तक चलाएगा। इस कैंपेन के तहत बैंक ने बेहद आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन पर फेस्टिव ऑफर लॉन्च किया है।

इंडियन बैंक की होम लोन रेट

इंडियन बैंक एक पब्लिक सेक्टर बैंक है। यह होम लोन पर 8.50 से 9.90 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। इस पर प्रोसेसिंग चार्ज अमाउंट का 0.23 प्रतिशत है।

Market outlook : निफ्टी 19550 के करीब हुआ बंद, जानिए 6 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।