ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड के नियमों में होने वाला है बदलाव, नए साल में कम हो जाएंगे फायदे

अगर आप ICICI Bank का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अपडेट है। बैंक ने जनवरी 2026 से क्रेडिट कार्ड चार्ज, रिवॉर्ड पॉइंट्स और कुछ पॉपुलर बेनिफिट्स में बड़े बदलाव करने का ऐलान किया है

अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 3:06 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप ICICI Bank का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अपडेट है।

अगर आप ICICI Bank का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अपडेट है। बैंक ने जनवरी 2026 से क्रेडिट कार्ड चार्ज, रिवॉर्ड पॉइंट्स और कुछ पॉपुलर बेनिफिट्स में बड़े बदलाव करने का ऐलान किया है। ये बदलाव सभी रिटेल क्रेडिट कार्ड यूजर्स पर लागू होंगे। ये नए बदलाव नए साल 2026 में जानवरी-फरवरी के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू किये जाएंगे।

सबसे पहले बात हाई-वैल्यू ट्रैवल खर्च की। अब चुनिंदा मर्चेंट कैटेगरी में 50,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्टेशन खर्च जैसे ट्रेन या बस टिकट पर 1% एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। इसके अलावा, ट्रैवल से जुड़े खर्च पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स भी सीमित कर दिए गए हैं। Emeralde, Sapphiro और Rubyx जैसे प्रीमियम कार्ड्स पर महीने में सिर्फ 20,000 रुपये तक के ट्रैवल खर्च पर ही रिवॉर्ड मिलेंगे। वहीं Coral, Platinum और अन्य मिड-रेंज कार्ड्स पर यह लिमिट 10,000 रुपये होगी।

मनोरंजन से जुड़े ऑफर्स में भी बदलाव हुआ है। BookMyShow का पॉपुलर Buy-One-Get-One (BOGO) ऑफर अब बिना शर्त नहीं मिलेगा। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए कार्डधारक को पिछले तीन महीनों में कम से कम 25,000 रुपये खर्च करने होंगे। फरवरी 2026 से Instant Platinum कार्ड पर यह ऑफर पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।


सुपर-प्रीमियम Emeralde कार्ड यूजर्स के लिए भी झटका है। इन कार्ड्स पर डायनामिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) फीस बढ़ाकर 2% कर दी गई है। साथ ही Emeralde Metal कार्ड पर अब सरकारी सर्विस, टैक्स, फ्यूल, किराया और थर्ड-पार्टी वॉलेट ट्रांजैक्शन पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा। नए ऐड-ऑन कार्ड के लिए 3,500 रुपये की एक साथ फीस भी लगेगी।

वॉलेट में पैसे डालना भी अब महंगा होगा। Amazon Pay, Paytm, Mobikwik जैसे वॉलेट में 5,000 रुपये या उससे ज्यादा लोड करने पर 1% चार्ज देना होगा। ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म जैसे Dream11, MPL आदि पर ट्रांजेक्शन करने पर 2% एक्स्ट्रा फीस लगेगी। ज्यादातर बदलाव 15 जनवरी 2026 से लागू होंगे, जबकि कुछ रिवॉर्ड और बेनिफिट्स में कटौती 1 फरवरी 2026 से होगी।

Bank Holiday: दिसंबर के बचे 10 दिनों में से 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।