Get App

ICICI Bank FD Interest Rate: आईसीआईसीआई बैंक ने इन FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

ICICI Bank Fixed Deposit Interest Rate Revised: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक ICICI Bank ने Fixed Deposit की दरों में बदलाव किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2022 पर 10:10 AM
ICICI Bank FD Interest Rate: आईसीआईसीआई बैंक ने इन FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट
ICICI Bank ने बढ़ाया FD पर ब्याज।

ICICI Bank Fixed Deposit Interest Rate Revised: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक ICICI Bank ने Fixed Deposit की दरों में बदलाव किया है। ये दरें 2 करोड़ रुपये लेकर 5 करोड़ रुपये तक की FD पर बदली गई गई हैं। ये दरें नई और पुरानी दोनों तरह की FD के लिए होंगी। इन एफडी में सीनियिर सिटिजन और जनरल केटेगरी को एक ही दर से ब्याज मिल रहा है। ये नई दरें 29 सितंबर 2022 से लागू हो चुकी है। बैंक 1 साल से 10 साल तक एफडी पर अधिकतम 6.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

ये हैं नई दरें

ICICI बैंक 271 दिनों से 1 साल की FD पर 6% का ब्याज दे रहा है। वहीं, 185 से 270 दिनों की FD पर 5.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 91 से 184 दिनों की FD पर 5.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।बैंक 61 से 90 दिन की एफडी पर 5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 46 से 60 दिन की FD पर 4.25 फीसदी, 30 से 45 दिन की एफडी पर 3.90 फीसदी ब्याज मिलेगा। बैंक 7 से 29 दिन की FD प 3.75 फीसदी की ब्याज देगा। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर ब्याज दे रहा है।

ये है नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें