Fixed Deposit: इस प्राइवेट बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा! 20 दिन में दोबारा बढ़ाया FD पर ब्याज

ICICI Bank Fixed Deposit New Rate: आईसीआईसीआई बैंक ने 29 अक्टूबर को FD दरों में बढ़ोतरी करने के बाद 20 दिनों में ही दोबारा बढ़ोतरी कर दी है

अपडेटेड Nov 17, 2022 पर 4:34 PM
ICICI Bank ने 29 अक्टूबर को FD दरों में बढ़ोतरी करने के बाद 20 दिनों में ही दोबारा बढ़ोतरी कर दी है।

ICICI Bank Fixed Deposit New Rate: आईसीआईसीआई बैंक ने 29 अक्टूबर को FD दरों में बढ़ोतरी करने के बाद 20 दिनों में ही दोबारा बढ़ोतरी कर दी है। आईसीआईसीआई बैंक ने 16 नवंबर से 30 आधार अंक यानी 0.30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। बैंक ने यह बढ़ोतरी सिर्फ कुछ ही एफडी में की है। एफडी में यह बढ़ोतरी 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर की गई है। देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक ICICI निवेशकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। वह ग्राहकों को 3 से 6.60 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

ICICI ने यहां बढ़ाया ब्याज

आईसीआईसीआई बैंक ने 15 महीने और 18 महीने से कम की एफडी पर 30 बीपीएस यानी 0.30 फीसदी का ब्याज बढ़ाकर 6.40 प्रतिशत कर दिया है। 18 महीने से दो साल की एफडी पर ब्याज दर 6.15 फीसदी से बढ़ाकर 6.40 फीसदी कर दिया है। यहां ब्याज 0.25 फीसदी बढ़ाया है। ये नई दरें कल से लागू हो चुकी हैं।


ये हैं रिवाइज दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 3.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.25 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

185 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत

271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत

290 दिन से 1 वर्ष से कम: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

1 वर्ष से 389 दिन: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत

390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.90 प्रतिशत

18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 6.40 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.90 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 5 साल: आम जनता के लिए - 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.10 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.10 प्रतिशत।

Nykaa Share Price: तीन दिन में 17% टूट गए नायका के शेयर, यह बड़ा दांव भी नहीं आया काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।