ICICI Bank ने लॉन्च किया फेस्टिव बोनांजा, होम-कार लोन, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट

ICICI Bank Festiv Bonanza: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने आज गुरुवार को त्योहारी सीजन की शुरुआत में अपने सभी ग्राहकों के लिए 'फेस्टिव बोनान्जा' लॉन्च किया है

अपडेटेड Sep 22, 2022 पर 4:35 PM
ICICI बैंक ने 'फेस्टिव बोनान्जा' लॉन्च किया है।

ICICI Bank Festiv Bonanza: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने आज गुरुवार को त्योहारी सीजन की शुरुआत में अपने सभी ग्राहकों के लिए 'फेस्टिव बोनान्जा' लॉन्च किया है। बैंक एक बयान में कहा कि ग्राहक 25,000 रुपये तक की छूट और कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं, जिसका लाभ बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कन्ज्यूमर फाइनेंस और कार्डलेस EMI का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ऑफर ग्राहकों के लिए बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर EMI के रूप में मिल रहे हैं। बैंक डिस्काउंट और कैशबैक इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स, ग्लोबल लक्जरी ब्रांड, गारमेंट्स और ज्वैलरी, किराना, ऑटोमोबाइल, फर्नीचर, ट्रैवल और फूड की केटेगरी में ऑफर कर रहे हैं।

आकर्षक ऑफर्स की गिनती में फ्लिपकार्ट, Amazon, मिंत्रा, बिगबास्केट, ब्लिंकिट, मेकमाईट्रिप, आईफोन 14, सैमसंग, अजियो, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, एलजी, डेल, स्विगी, ज़ोमैटो, पीसी ज्वैलर्स जैसी कई कंपनियां शामिल है। लोन इसमें होम लोन, पर्सनल लोन और गोल्ड लोन जैसे बैंकिंग प्रोडक्ट पर भी ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर्स ये हैं।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म


Flipkart, Amazon, Myntra, Tata Cliq और Ajio Luxe जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स खिलाड़ियों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग पर 10 प्रतिशत की छूट।

ग्लोबल लग्जरी ब्रांड

अरमानी एक्सचेंज, Canali, क्लार्क्स, डीजल, जियोर्जियो अरमानी, Hamleys, ह्यूगो बॉस, जिमी चू, केट स्पेड, पॉल एंड शार्क, सत्या पॉल, स्टीव मैडेन और ब्रूक्स एंड ब्रदर्स जैसे लक्जरी ब्रांडों पर एक्स्ट्रा 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स

एलजी, कैरियर, डेल, यूरेका फोर्ब्स, हायर, सोनी, वोल्टास, व्हर्लपूल और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक ब्रांडों में 10 प्रतिशत तक कैशबैक। ग्राहक रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स पर भी आकर्षक छूट का लाभ उठा सकते हैं।

कपड़े और ज्वैलरी

शॉपर्स स्टॉप, लाइफस्टाइल, अजियो, फ्लिपकार्ट जैसे ब्रांडों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट। साथ ही ग्राहक 50,000 रुपये की न्यूनतम खरीद पर 2,500 रुपये और पीसी ज्वैलर्स (पीसीजे) से न्यूनतम 1,00,000 रुपये की खरीद पर 5,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

किराना

Big Basket, Swiggy Instamart, Licious, Blinkit, ईट बेटर, और लिल गुडनेस के साथ किराने की खरीदारी पर छूट मिलेगी।

ट्रैवल

मेकमाईट्रिप, यात्रा, क्लियरट्रिप, ईजमाईट्रिप और पेटीएम उड़ानों जैसी प्रमुख फ्लाइट पर छूट मिलेगी।

फूड

Zomato, Swiggy और EazyDiner पर 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

फर्नीचर और होम डेकोरेशन

पेपरफ्राई, वेस्ट एल्म, रितु कुमार जैसे ब्रांडों पर 10 प्रतिशत की छूट उपलब्ध है।

होम लोन

ग्राहक 1,100 रुपये की प्रोसेसिंग फीस के साथ प्री-अप्रूव्ड होम लोन और प्री-अप्रूव्ड बैलेंस ट्रांसफर का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही ग्राहकों को होम लोन, बैलेंस ट्रांसफर और प्रॉपर्टी पर लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस पर 50 प्रतिशत की छूट मिल सकती है।

कार लोन

ग्राहक 8 साल तक की अवधि के लिए नई कार ऋण पर ऑन-रोड कीमत के 100 प्रतिशत तक और पुरानी कार के वैल्यू पर 100 प्रतिशत तक कार लोन मिल सकता है।

पर्सनल लोन

12 ईएमआई चुकाने के बाद ग्राहकों से पर्सनल लोन पर प्री-क्लोजर शुल्क नहीं लिया जाएगा (3 प्रतिशत चार्ज, अगर 12 ईएमआई से पहले बंद हो जाता है)।

इन 7 लार्जकैप स्टॉक्स में एक्टिव फंड मैनजर्स ने बनाई बड़ी पोजीशन, हो सकता है तगड़ा मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।