ICICI FD Rates: देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने बल्क FD पर ब्याज को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की बल्क एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक 4.75 फीसदी से लेकर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक बल्क एफडी पर अधिकतम ब्याज 7.40% का दे रहा है। ये नई दरें 8 फरवरी 2024 से लागू होगी।
