ICICI vs HDFC vs Kotak Mahindra, चेक करें ये तीन बैंक FD पर कितना दे रहे हैं ब्याज
यहां आपको आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की तरफ से दी जाने वाली FD की ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं। ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिल रही है
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 4:32 PM
ICICI Bank vs HDFC Bank vs Kotak Mahindra Bank ये बैंक FD पर दे रहे हैं इतना ब्याज।
RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने हाल में रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। आरबीआई ने महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए चौथी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। लगातार रेपो रेट बढ़ाने से बैंकों ने सभी तरह के लोन महंगे कर दिये हैं यानी लोन पर ब्याज बढ़ा दिया है। वहीं, Fixed Deposit (FD) पर ब्याज को बढ़ाया है। यहां आपको आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की तरफ से दी जाने वाली FD की ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं। ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिल रही है।
आईसीआईसीआई बैंक की एफडी ब्याज दरें (ICICI Bank FD Rate)
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
185 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 4.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.40 प्रतिशत
211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 4.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.40 प्रतिशत
271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 4.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.40 प्रतिशत
290 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 4.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.40 प्रतिशत
1 साल से 389 दिन: आम जनता के लिए - 5.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.20 प्रतिशत
390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.20 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.20 प्रतिशत
18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 5.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.20 प्रतिशत
2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 5.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.30 प्रतिशत
3 साल 1 दिन से 5 साल: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत
5 साल 1 दिन से 10 साल तक: आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत।
कोटक महिंद्रा बैंक की FD ब्याज दरें
7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.00 प्रतिशत
15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 2.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.15 प्रतिशत
31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 3.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.25 प्रतिशत
121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 3.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.25 प्रतिशत
180 दिन - आम जनता के लिए: 5.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 5.50 प्रतिशत
181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 5.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 5.50 प्रतिशत
270 दिन - आम जनता के लिए: 5.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 5.50 प्रतिशत
271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 5.75 प्रतिशत
364 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.60 प्रतिशत
391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.60 प्रतिशत
23 महीने - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत
23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत
3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.60 प्रतिशत
4 साल और उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.60 प्रतिशत
5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.60 प्रतिशत।
एचडीएफसी बैंक की एफडी पर ब्याज दरें:
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.25 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.25 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.75 प्रतिशत
46 दिन से 89 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.75 प्रतिशत
90 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए - 3.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.25 प्रतिशत
6 महीने 1 दिन से 9 महीने: आम जनता के लिए - 4.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.15 प्रतिशत
9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 4.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.15 प्रतिशत
1 साल: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत
1 साल से 2 साल से अधिक: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से अधिक: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत
3 साल से 5 साल से अधिक: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत
5 साल से 10 साल तक: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत।