RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने हाल में रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। आरबीआई ने महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए चौथी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। लगातार रेपो रेट बढ़ाने से बैंकों ने सभी तरह के लोन महंगे कर दिये हैं यानी लोन पर ब्याज बढ़ा दिया है। वहीं, Fixed Deposit (FD) पर ब्याज को बढ़ाया है। यहां आपको आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की तरफ से दी जाने वाली FD की ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं। ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिल रही है।
