FD Rates: रिजर्व बैंक के दिसंबर में रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ाया है। कुछ बैंकों ने ने 2 से तीन बार एफडी पर ब्याज को बढ़या है। RBI ने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। देश के तीन बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक ने भी Fixed Deposit पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। बैंकों ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज अधिक बढ़ाया है। यहां तीन बैंको में एफडी पर मिल रहे ब्याज की तुलना की जा रही है।
