ICICI Bank कुछ घंटों में क्लीयर कर देगा चेक, 4 अक्टूबर से लागू होगा RBI का ये नियम

ICICI Bank: बैंकिंग कामकाज में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। ICICI बैंक के ग्राहकों को चेक जमा करने के दिन ही पैसा मिल जाएगा। अभी तक चेक का पैसा अकाउंट में जमा होने में 2 से 3 दिन का समय लगता था कि लेकिन अब पैसा उसी दिन आ जाएगा

अपडेटेड Sep 23, 2025 पर 5:35 PM
Story continues below Advertisement
ICICI बैंक के ग्राहकों को चेक जमा करने के दिन ही पैसा मिल जाएगा।

ICICI Bank: बैंकिंग कामकाज में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। ICICI बैंक के ग्राहकों को चेक जमा करने के दिन ही पैसा मिल जाएगा। अभी तक चेक का पैसा अकाउंट में जमा होने में 2 से 3 दिन का समय लगता था कि लेकिन अब पैसा उसी दिन आ जाएगा। ये सर्विस 4 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। यह बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियमों के तहत हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि अब चेक की क्लियरिंग बैच सिस्टम में नहीं होगी बल्कि कॉन्टिन्युअस यानी लगातार क्लियरिंग और सेटलमेंट का प्रोसेस अपनाया जाएगा।

अब तक चेक कैसे क्लियर होते थे?

अभी तक चेक क्लियरिंग CTS (Cheque Truncation System) के जरिए होती है। इस प्रोसेस में बैंक चेक की फोटो और उसकी डिटेल्स स्कैन करके दूसरे बैंक को भेजता है। इसके बाद अगले दिन रिटर्न साइकल पूरी होती है और फिर सेटलमेंट होता है। इस कारण ग्राहक को पैसा मिलने में 1–2 दिन लग जाते हैं। लेकिन अब RBI के नए नियम के बाद जमा किए गए चेक उसी दिन क्लियर हो जाएंगे।


4 अक्टूबर से नया सिस्टम कैसे काम करेगा?

अब चेक क्लियरिंग के लिए केवल एक ही प्रेजेंटेशन सेशन होगा।

यह सेशन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

इस दौरान चेक मिलते ही बैंक उन्हें स्कैन करके तुरंत क्लियरिंग हाउस भेज देंगे।

क्लियरिंग हाउस लगातार चेक की इमेजेस दूसरे बैंक (drawee bank) को भेजता रहेगा।

इससे चेक क्लियरिंग और पैसे मिलने की प्रोसेस उसी दिन पूरी हो जाएगी।

RBI - यह बदलाव दो चरणों में होगा

पहला चरण 4 अक्टूबर 2025 से

दूसरा चरण 3 जनवरी 2026 से

ICICI बैंक ने ग्राहकों को क्या बताया?

कट-ऑफ टाइम से पहले चेक जमा करना जरूरी होगा तभी उसी दिन क्लियर होगा।

चेक सही ढंग से भरें और खाते में पर्याप्त बैलेंस रखें।

चेक में किसी भी तरह की कटिंग, ओवरराइटिंग या करेक्शन न हो।

शब्दों और अंकों में लिखी गई रकम बिल्कुल मैच करे।

चेक पर सही तारीख और सही सिग्नेचर होना जरूरी है।

पॉजिटिव पे सिस्टम क्यों जरूरी है?

ICICI बैंक ने कहा है कि धोखाधड़ी से बचने के लिए ग्राहक Positive Pay का इस्तेमाल करें।

Positive Pay क्या है?

इसमें ग्राहक चेक जारी करते समय उसकी डिटेल्स बैंक को पहले से बता देता है।

इसमें अकाउंट नंबर, चेक नंबर, पेयी का नाम, चेक की रकम और तारीख जैसी जानकारी शामिल होती है।

जब चेक बैंक में जमा होता है, तो यह डिटेल्स मिलान की जाती हैं। अगर सब सही हो, तभी चेक पास होता है।

ICICI बैंक के नियम

50,000 रुपये से ज्यादा के चेक के लिए पॉजिटिव पे इस्तेमाल करने की सलाह।

5 लाख रुपये से ऊपर के चेक के लिए पॉजिटिव पे अनिवार्य है।

अगर 5 लाख से ज्यादा के चेक में पॉज़िटिव पे कन्फर्मेशन नहीं दिया गया तो वह चेक रिजेक्ट हो जाएगा।

PM Kisan Yojana: इन किसानों को 21वीं किस्त नहीं देगी सरकार, योजना का लाभ पाने के लिए करना होगा ये काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।