ICICI Fixed Deposit interest rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में महंगाई पर काबू पाने के लिए पिछले सप्ताह अपनी प्रमुख ब्याज दर रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। RBI की नई दरों का पालन अब ज्यादातर बैंक करने लगे हैं। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद कई बैंकों ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। अब इस गिनती में ICICI बैंक का नाम भी जुड़ चुका है। ICICI बैंक ने 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कुछ FD में की है। ये नई दरें 22 जून से लागू हो चुकी है। इससे पहले बैंक ने 16 जून को कुछ FD पर ब्याज बढ़ाया था। ये नई दरें 2 करोड़ से कम वाली FD पर लागू हो चुकी है।
