ICICI Lombard की हेल्थ एडवॉन्टेज एपेक्स पॉलिसी क्या आपको खरीदनी चाहिए?

ICICI लोंबार्ड की इस पॉलिसी में ऐसे कई फीचर्स हैं जो पॉलिसीहोल्डर्स के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन, छोटे शहर में पॉलिसी खरीदने और बड़े शहर में इलाज कराने पर को-पेमेंट का फीचर ठीक नहीं है...

अपडेटेड Feb 19, 2024 पर 5:12 PM
इस प्लान का 'रिस्टोर बेनेफिट' क्लेम के बाद पॉलिसीहोल्डर को कवर रिस्टोर करने की सुविधा देता है।

ICICI Lombard की हेल्थ एडवांटेज एपेक्स प्लस इंश्योरेंस पॉलिसी (Health AdvantEdge Apex Plus) को 'ए' रेटिंग हासिल है। मनीकंट्रोल-सेक्योर्डनाउ हेल्थ इंश्योरेंस रेटिंग्स पर इसने 67 फीसदी स्कोर हासिल किया है। क्लेम हैंडिलिंग में कंपनी का शानदार रिकॉर्ड है। रिइम्बर्समेंट क्लेम का सेटलमेंट यह 30 दिन के अंदर करती है। करीब 87 फीसदी क्लेम का सेटलमेंट बहुत आसानी से होने का इसका ट्रैक रिकॉर्ड है। हर 10,000 क्लेम्स में कंप्लेंट रेट सिर्फ 7.5 है, जो इसके कस्टमर बेस के सैटिसफैक्सन लेवल के बारे में बताता है। आईसीआईसीआई लोंबार्ड के इस प्लान में कई तरह के बेनेफिट्स हैं।

कवर रिस्टोर करने की सुविधा

इस प्लान का 'रिस्टोर बेनेफिट' क्लेम के बाद पॉलिसीहोल्डर को कवर रिस्टोर करने की सुविधा देता है। इस पॉलिसी में रूम रेंट के लिए कोई सीमा तय नहीं है। इससे पॉलिसीहोल्डर के पास अपनी पसंद के रूम का चुनाव करने की आजादी होती है। 'मैक्सिमम 100 पर्सेंट' नो-क्लेम बोनस की वजह से अतिरिक्त खर्च के बगैर सम इनश्योर्ड बढ़ जाता है। वेलनेस बेनेफिट्स शामिल होने से इस प्लान में ओवरऑल कवरेज बढ़ जाता है। यह पॉलिसी आयुष (आयुर्वेद-यूनानी-सिद्धा-होम्योपैथी) से होने वाले इलाज का खर्च भी कवर करती है।


क्लेम प्रोटेक्शन बेनेफिट

इस पॉलिसी में क्लेम प्रोटेक्शन बेनेफिट का फीचर है। इससे IRDAI की लिस्ट में नॉन-पेयेबल आइट्मस के तहत कवर नहीं होने वाले आइटम्स भी क्लेम की स्थिति में कवर हो जाते हैं। इससे पॉलिसी के तहत ओवरऑल कवरेज बढ़ जाता है। इसमें आईआरडीएआई की स्टैंडर्ड एक्सक्लूजन लिस्ट के बाद भी फाइनेंशियल प्रोटेक्शन मिलती है।

व्यापक हॉसिपटल नेटवर्क का फायदा

सेक्योरनाउ के एक्सपीरियंस के मुताबिक, आईसीआईसीआई लोंबार्ड का पॉलिसी इश्यूएंस और रिन्यूएबल प्रोसेस काफी सुविधाजनक है। इससे कस्टमर को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। व्यापक हॉसिपटल नेटवर्क भी आईसीआईसीआई लोबार्ड की ताकत है। कई बार कस्टमर्स के रिक्वेस्ट पर कंपनी नेटवर्क में नए हॉस्पिटल जोड़ देती है, जिससे इसके लचीले रुख का पता चलता है।

छोटे की जगह बड़े शहर में इलाज कराने पर को-पेमेंट

इस पॉलिसी में कुछ भौगोलिक सीमाएं हैं। यह इस पॉलिसी की कमी है। उदाहरण के लिए अगर आपने छोटे शहर (जोन-2) में पॉलिसी खरीदी है और इलाज बड़े शहर (जोन-1) में कराते हैं तो आपको 12.5 फीसदी को-पेमेंट करना होगा। इस वजह से यह पॉलिसी काफी जटिल हो जाती है। को-पेमेंट का मतलब ऐसे सिस्टम से है, जिसमें पॉलिसीहोल्डर को टोटल क्लेम अमाउंट का कुछ हिस्सा चुकाना पड़ता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।