ICICI Pru ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया एक्सक्लूसिव इंश्योरेंस प्लान, जानिए इसकी खास बातें

'आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर' एक टर्म प्लान है, जिसे महिलाओं की हेल्थ और बदलती फाइनेंशियल जरूरतों को ध्यान में रख तैयार किया गया है। इस प्लान में 15 फीसदी लाइफ टाइम प्रीमियम डिस्काउंट मिलेगा

अपडेटेड Aug 14, 2026 पर 7:03 PM
इस प्लान में महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी खास मैनेजमेंट सर्विसेज शामिल हैं।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने महिलाओं के लिए एक खास प्लान लॉन्च किया है। इसका नाम 'आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर' है। यह एक टर्म प्लान है, जिसे महिलाओं की हेल्थ और बदलती फाइनेंशियल जरूरतों को ध्यान में रख तैयार किया गया है। इस प्लान में 15 फीसदी लाइफ टाइम प्रीमियम डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही प्रेग्नेंसी ब्रेक बेनेफिट भी मिलेगा।

बच्चों के एजुकेशन के लिए बढ़ता इनकम पेआउट ऑप्शन

इस प्लान में बच्चों के एजुकेशन के लिए बढ़ता इनकम पेआउट ऑप्शन भी है। इसके तहत डेथ बेनेफिट का पेमेंट इनकम के रूप में नॉमिनी को होता है, जो 10 साल के दौरान हर साल 10 फीसदी तक बढ़ता जाता है। इस प्लान में महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी खास मैनेजमेंट सर्विसेज शामिल हैं।


महिलाओं की खास वित्तीय जरूरतों को पूरी करेगा प्लान

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के चीफ प्रोडक्ट अफसर विकास गुप्ता ने कहा, "भारतीय महिलाएं कई तरह की भूमिकाएं निभाती हैं। इसके चलते उनकी फाइनेंशियल प्लानिंग की जरूरतें अलग हैं। जीवन के अलग-अलग चरण में इनमें बदलाव होता रहता है। ICICI Pru iProtect Smart Her महिला को फुल प्रोटेक्शन देने के मकसद से तैयार किया गया है। साथ ही हेल्थकेयर और वेलनेस से जुड़ी उसकी जरूरतों का भी ध्यान रखा गया है।

महिलाओं को कई तरह की हेल्थकेयर सर्विसेज मिलेंगी

इस प्लान के हेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज के तहत महिलाओं को मल्टीपल स्पेशियलिटीज में टेलीकंसल्टेशंस, एनुअल हेल्थ चेक-अप, हेल्थ रिस्क एसेसमेंट, वेलनेस कंटेंट, फॉर्मेसी एंड डायग्नॉस्टिक डिस्काउंट जैसे बेनेफिट्स मिलेंगे। कुल मिलाकर इस प्रोडक्ट में 92,100 रुपये का बेनेफिट्स ऑफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की डेडलाइन कब खत्म हो रही है? जानिए सरकार ने इस बारे क्या कहा

कंपनी प्रोडक्ट को बेचने के लिए डिजिटल कपैबिलिटी का इस्तेमाल करेगी

इस प्लान को ग्राहकों तक आसानी से पहुंचाने के लिए कंपनी अपनी डिजिटल कपैबिलिटी का इस्तेमाल करेगी। इससे ग्राहक आसानी से इस प्लान को खरीद सकेंगे। साथ ही कंपनी का बगैर किसी रुकावट वाला क्लेम प्रोसेस भी उपलब्ध होगा। कंपनी का फोकस यूजर्स के क्लेम सेटलमेंट पर रहा है। FY27 की पहली तिमाही में इसका सेटलमेंट रेशियो 99.3 फीसदी रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।