IDBI Bank की स्पेशल FD में 30 जून तक कर सकते हैं निवेश, सिर्फ 375 दिनों में हो जाएंगे अमीर

IDBI Bank Special Fixed Deposit: IDBI Bank करोड़ों ग्राहकों को स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट ऑफर कर रहा है जिसमें निवेश करने के लिए 10 दिन का समय बचा है। IDBI बैंक की स्पेशल एफडी में ग्राहक 30 जून 2024 तक निवेश कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 20, 2024 पर 5:23 PM
Story continues below Advertisement
आईडीबीआई बैंक की उत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा 30 जून 2024 तक है।

IDBI Bank Special Fixed Deposit: IDBI Bank करोड़ों ग्राहकों को स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट ऑफर कर रहा है जिसमें निवेश करने के लिए 10 दिन का समय बचा है। IDBI बैंक की स्पेशल एफडी में ग्राहक 30 जून 2024 तक निवेश कर सकते हैं। यहां 375 दिनों की एफडी पर 7.60 फीसदी का ब्याज कमाना चाहते हैं इसमें निवेश कर सकते हैं। अगर आप भी कम समय में ज्यादा रिटर्न कमाना चाहते हैं तो इस महीने के अंत तक इनमें निवेश कर दें।

IDBI Bank स्पेशल Fixed Deposit स्कीम

आईडीबीआई बैंक ने अपने लाखों ग्राहकों को स्पेशल Fixed Deposit ऑफ कर रहा रहा है। आईडीबीआई बैंक 300 दिन, 375 दिन और 444 दिन की स्पेशल एफडी दे रहा है। इस पर 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये स्पेशल स्कीम ग्राहकों को 30 जून 2024 तक मिल रही है।


IDBI उत्सव 444 दिनों की FD स्कीम (IDBI Utsav Special 400 days FD)

आईडीबीआई बैंक की वेबसाइट के मुताबिक उत्सव एफडी स्कीम में 30 जून 2024 तक निवेश कर सकते हैं। आईडीबीआई बैंक नियमित ग्राहकों NRI और NRO ग्राहकों को 444 दिनों की एफडी पर 7.25% की दर से ब्याज दे रहा है। बैंक निवेशकों को इस एफडी को समय से पहले निकालने और बंद करने की भी इजाजत देता है।

IDBI उत्सव एफडी स्कीम 375 दिन

आईडीबीआई बैंक 375 दिनों की उत्सव एफडी में निवेश करने वाले बुजुर्गों को 7.60% ब्याज दे रहा है। वहीं, नियमित ग्राहकों, NRI और NRO ग्राहकों को 375 दिनों की एफडी पर 7.10% का ब्याज दे रहा है। बैंक इस एफडी में समय से पहले पैसे निकालने या बंद करने का ऑप्शन भी देता है।

IDBI उत्सव 300 दिनों की एफडी स्कीम

आईडीबीआई बैंक 300 दिनों की उत्सव एफडी में निवेश करने वाले बुजुर्गों को 7.55% ब्याज दे रहा है। वहीं, नियमित ग्राहकों, NRI और NRO ग्राहकों को 300 दिनों की एफडी पर 7.05% का ब्याज दे रहा है। ये एफडी भी समय से पहले पैसा निकालने की इजाजत देता है।

Income Tax Filing 2024: फॉर्म-16 क्यों जरूरी है, रिटर्न फाइल करने के लिए इसका इस्तेमाल किस तर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।