IDBI Bank: ज्यादातर बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आते हैं। बैंकों की इन गिनती में आईडीबीआई बैंक शामिल है। आईडीबीआई बैंक की उत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 तक है। IDBI बैंक की इस योजना में निवेशकों के पास ज्यादा रिटर्न कमाने का मौका है। आईडीबीआई बैंक 375 दिनों और 444 दिनों की दो स्पेशल एफडी उत्सव स्कीम के तहत दे रहा है। आइए जानते हैं इन दोनों एफडी में कितना ब्याज मिल रहा है।
IDBI उत्सव 444 दिनों की FD स्कीम
आईडीबीआई बैंक की वेबसाइट पर कहा गया है कि उत्सव एफडी स्कीम में 31 दिसंबर 2023 तक निवेश किया जा सकता है। आईडीबीआई बैंक नियमित ग्राहकों NRI और NRO ग्राहकों को 444 दिनों के लिए उत्सव एफडी योजना में निवेश करने पर 7.25% की ब्याज दर से इंटरेस्ट दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.75% की दर से ब्याज मिल रहा है। बैंक निवेशकों को इस एफडी को समय से पहले निकालने और बंद करने की भी इजाजत देता है।
IDBI उत्सव एफडी स्कीम 375 दिन
आईडीबीआई बैंक 375 दिनों की उत्सव एफडी में निवेश करने वाले बुजुर्गों को 7.60% ब्याज दे रहा है। वहीं, नियमित ग्राहकों, NRI और NRO ग्राहकों को 375 दिनों की एफडी पर 7.10% का ब्याज दे रहा है। साथ ही समय से पहले पैसे निकालने या बंद करने का ऑप्शन भी देता है।
IDBI बैंक के रेगुल FD पर इंटरेस्ट रेट्स
6 माह 1 दिन से 1 साल से कम 5.75%
1 साल से 2 साल तक (375 दिन और 444 दिन को छोड़कर) 6.80%