IDBI Bank: ज्यादातर बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आते हैं। बैंकों की इन गिनती में आईडीबीआई बैंक शामिल है। आईडीबीआई बैंक की उत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 तक है। IDBI बैंक की इस योजना में निवेशकों के पास ज्यादा रिटर्न कमाने का मौका है। आईडीबीआई बैंक 375 दिनों और 444 दिनों की दो स्पेशल एफडी उत्सव स्कीम के तहत दे रहा है। आइए जानते हैं इन दोनों एफडी में कितना ब्याज मिल रहा है।
