IDBI Bank एक खास FD स्कीम लिमिटेड पीरियड के लिए लिए लेकर आया है। ये नई स्कीम 375 दिनों की है और 14 जुलाई से शुरू हो चुकी है। IDBI बैंक 375 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर आम जनता को 7.10% और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। आईडीबीआई की अमृत महोत्सव एफडी (Amrit Mahotsav FD) 375 दिनों और 444 दिनों की है और ग्राहक इसका फायदा 15 अगस्त 2023 तक उठा सकते हैं।
IDBI बैंक की अमृत महोत्सव स्कीम
आईडीबीआई बैंक ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि ये खास एफडी स्कीम लिमिटेड पीरियड के लिए है। ये नई स्कीम 375 दिन की है और 14 जुलाई से शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसमें 15 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं। बैंक अमृत महोत्सव एफडी पर 7.60 फीसदी का ब्याज सालाना दे रहा है। इसके अलावा बैंक की अमृत महोत्स स्कीम के तहत 444 दिनों की एफडी दे रहा है। जो पहले से मिल रही थी, ये योजना 13 फरवरी को शुरू की गई थी। इसमें भी कॉलेबल ऑप्शन में बैंक ग्राहकों को 7.65 फीसदी ब्याज दे रहा है। नॉन कॉलेबल एफडी पर सबसे ज्यादा 7.75 फीसदी पर ब्याज दे रहा है।
नॉन-कॉलेबल ऑप्शन के तहत 444 दिनों की एफडी 14 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस पर इतना ब्याज मिल रहा है। अमृत महोत्सव 375 दिनों और 444 दिनों की एफडी का फायदा 15 अगस्त तक उठा सकते हैं। ये योजना बैंक ने 13 फरवरी को शुरू की थी।
444 दिन 7.25% सामान्य नागरिक
444 दिन 7.75% सीनियर सिटीजन
आईडीबीआई बैंक की एफडी पर नई दरें
आईडीबीआई बैंक 7 दिनों से लेकर पांच साल में मैच्योर होने वाली एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक इन एफडी पर 3% से 6.5% तक का ब्याज दे रहा है। ये दरें 14 जुलाई 2023 से लागू हैं।
6 माह 1 दिन से 1 साल से कम 5.75%
1 साल से 2 साल तक (375 दिन और 444 दिन को छोड़कर) 6.80%
सीनियर सिटीजन के लिए आईडीबीआई बैंक एफडी दरें
आईडीबीआई बैंक सीनियर सिटीजन को सात दिनों से लेकर पांच साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर सीनियर सिटीजन को 3.5% से 7% तक की ब्याज दे रहा है।