FD Rates: IDFC फर्स्ट बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरों को रिवाइज किया है। प्राइवेट सेक्टर बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बदलाव के बाद नियमित ग्राहकों को एफडी पर 3 से 8 फीसदी सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक आम नागरिकों के मुकाबले 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज दे रहा है। यानी, सीनियर सिटीजन को बैंक में एफडी कराने पर 3.50% से 8.50% तक सालाना ब्याज मिलेगा। आपको बता दें कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने ब्याज दरों में जो बदलाव किया है, वह 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर है। नई दरें 21 मार्च से लागू हो गई हैं।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक रिवाइज की एफडी दरों के बाद IDFC फर्स्ट बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर न्यूनतम 3.50% और अधिकतम 7.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। प्राइवेट बैंक सीनियर सिटीजन को 0.50% अधिक ब्याज भी दे रहा है। ये बढ़ी हुई दरें 21 मार्च से लागू हो चुकी हैं। IDFC फर्स्ट बैंक एफडी पर ब्याज दरें रिवाइज करने के बाद 7 से 14 दिनों और 15 से 29 दिनों की एफडी पर 3% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 30-45 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 3% दे रह है जबकि 46-90 दिनों की एफडी पर 4.50% है।
इन एफडी पर मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज
IDFC फर्स्ट बैंक 91-180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.50% ब्याज और 181-366 दिनों की एफडी पर 5.75% का ब्याज मिल रहा है। 549 दिनों यानी 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल की एफडी पर अधिकतम 7.75% का ब्याज मिल रहा है। वहीं, इस पर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। यानी, सीनियर सिटीजन को इस एफडी पर 8.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं, 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये की एफडी पर IDFC फर्स्ट बैंक अधिकतम 7.25% का ब्याज मिल रहा है।