Get App

नहीं भर पा रहे होम लोन की EMI तो जानिए इस मुश्किल से उबरने के उपाय

अगर आपने किसी बैंक या NBFCs से कोई भी किसी भी प्रकार का लोन लिया है। तो उसे चुकाना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2019 पर 4:54 PM
नहीं भर पा रहे होम लोन की EMI तो जानिए इस मुश्किल से उबरने के उपाय

अगर आपने किसी बैंक या NBFCs से कोई भी किसी भी प्रकार का लोन लिया है। तो उसे चुकाना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है। फिर भी कभी- कभी ऐसे हालात बन जाते हैं। घर में पैसों की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में लोन की किस्त (EMI) देने में दिक्कत होती है। लिहाजा जब आप आप EMI देने में असमर्थ होते हैं। तो जानिए आपके पास क्या विकल्प हैं, जिससे आप इस मुसीबत से बाहर निकल सकते हैं।

होम लोन

जब आप किसी बैंक से लोन लेते हैं तो जब तक आप EMI चुका रहे होते हैं। तब तक उस प्रॉपर्टी का मालिकाना हक आपको लेन देने वाले के पास है। जैसे ही आपका लोन भर जाएगा। आप उसके मालिक हो गए।

जानकारों का मानना है कि जब आप तीन महीने तक EMI नहीं भरते हैं, तो आपको बैंक की तरफ से नोटिस भेजा जाता है। आमतौर पर जानकारों की राय है कि बैंक आपको यह देखना चाहते हैं कि आप लोन भरना चाहते हैं य नहीं। अगर आपके पास पैसों की दिक्कत है तो आप बैंक को सब कुछ बता दीजिए। बैंक से नोटिस मिलने के बाद आपको 60 दिन का समय मिलता है। अगर इस टाइम पीरियड में लोन  नहीं भर पाते हैं तो फिर से दूसरा नोटिस मिलता है। इस नोटिस को जवाब देने के लिए 30 दिन का समय होता है। कुल मिलाकर 90 दिन के टाइम पीरियड में आपको लोन भरना होता है। इसके बाद भी अगर आप लोन नहीं भरते हैं तो फिर लोन देने वाले बैंक को प्रॉपर्टी को नीलाम करने का अधिकार होता है।

इमरजेंसी फंड का उपयोग

आपको हमेशा एक इमरजेंसी फंड बना कर रखना चाहिए। मान लीजिए कभी दुर्भाग्यवश आपके साथ कोई घटना घटित हो गई। जिसमें आपको पैसों की दिक्कत पड़ गई। या आपकी अचानक से नौकरी छूट गई। तो फिर आपके लिए ये इमरेजंसी फंड ही काम आता है। इमरजेंसी फंड हमेशा अपनी सैलरी से 6 गुना रखिए। इस इमरजेंसी फंड के जरिए आप अपनी किस्त चुका सकते हैं।

लोन का कराएं इंश्योरेंस

लोन का इंश्योरेंस कराने से थोड़ी बहुत राहत मिलती है। जब आप एक दो महीने की EMI नहीं चुका पाते हैं। तो यही लोन का इंश्योरेंस काम देता है।

अपनी संपत्ति से जुटाए फंड

आम तौर पर घरों में कैश की किल्लत हो सकती है, लेकिन कभी-कभी संपत्ति अच्छी खासी होती है। ऐसे में आप अपनी संपत्ति को कैलकुलेट करें और देखें कि कौन सी संपत्ति है, जो है तो मूल्यावान लेकिन उत्पादकता (Productivity) बहुत कम है। ऐसे में आप उस संपत्ति को बेचकर लोन चुका सकते हैं। हालांकि ये स्टेप थोड़ा कठिन है। क्योंकि आपकी जो संपत्ति है वो जूलरी, जमीन, कार या कोई अन्य महंगा सामान हो सकता है।

बैंक से करें संपर्क

आपने जिस बैंक से लोन लिया है, एक बार बैंक मैनेजर से मिले। और अपनी परेशानी का जिक्र करें। साथ ही मैनेजर को भरोसा दिलाएं आप लोन भरना चाहते हैं। लेकिन मौजूदा समय में कुछ दिक्कतों के कारण आप लोन नहीं भर सकते। बैंक मैनेजर से आप अपनी EMI को होल्ड करने की बात करें। जैसे ही आपके पास पैसा हो जाए तो आप EMI चुका दें।  3 महीने तक अगर आपने EMI नहीं चुकाया तो फिर आपका सिबिल स्कोर खराब हो जाएगा। सिबिल स्कोर खराब होने पर आपको भविष्य में क्रेडिट कार्ड आदि में बड़ी दिक्कत आ सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें