Get App

Indian Railway: इमरजेंसी में टिकट मिलना होगा पहले से ज्यादा आसान, रेलवे ने बदले नियम

क्या आप भी अक्सर आखिरी समय में ट्रेन टिकट के लिए परेशान होते हैं? भारतीय रेलवे ने इन नियमों को पहले से आसान कर दिया है। रेलवे ने इमरजेंसी कोटा (EQ) टिकट से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2025 पर 7:09 PM
Indian Railway: इमरजेंसी में टिकट मिलना होगा पहले से ज्यादा आसान, रेलवे ने बदले नियम
Indian Railway: क्या आप भी अक्सर आखिरी समय में ट्रेन टिकट के लिए परेशान होते हैं?

Indian Railway: क्या आप भी अक्सर आखिरी समय में ट्रेन टिकट के लिए परेशान होते हैं? भारतीय रेलवे ने इन नियमों को पहले से आसान कर दिया है। रेलवे ने इमरजेंसी कोटा (EQ) टिकट से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं। नए नियमों से इमरजेंसी के समय जरूरतमंद यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी।

इमरजेंसी कोटा

रेल मंत्रालय के नए निर्देशों के अनुसार अब EQ कोटे में टिकट पाने के लिए सफर से एक दिन पहले तय टाइमलाइन में अप्लाई करना अनिवार्य होगा। पहले की तरह अब आप ट्रेन छूटने के दिन EQ के लिए अप्लाई नहीं कर सकेंगे। अगर ट्रेन रात 12 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच रवाना होती है, तो एक दिन पहले दोपहर 12 बजे तक EQ की रिक्वेस्ट इससे जुड़े सेल को मिल जानी चाहिए। अगर ट्रेन का प्रस्थान समय दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे के बीच है, तो EQ आवेदन पिछले दिन शाम 4 बजे तक देना होगा। अब लास्ट मिनट पर EQ सीट की उम्मीद कम हो गई है। साथ ही अगर ट्रेन रविवार या सरकारी छुट्टी के दिन है, तो आवेदन एक दिन पहले वाले वर्किंग डे में ही देना होगा।

इमरजेंसी कोटा मिलता किसे है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें