IKEA ने दिल्ली-NCR में शुरू की होम डिलीवरी, लोगों को घर बैठे मिलेंगी ये कई सुविधाएं

कस्टमर, Ikea के ऐप और वेबसाइट का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक विभिन्न ऑफर्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। Ikea का मेंबर के रूप में साइन अप करके स्पेशल ऑफर के साथ प्रोडक्ट्स का लाभ उठाया जा सकता है

अपडेटेड Feb 25, 2025 पर 10:12 PM
Story continues below Advertisement
कस्टमर, Ikea के ऐप और वेबसाइट से विभिन्न ऑफर्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

स्वीडिश फर्नीचर दिग्गज Ikea ने दिल्ली-एनसीआर में अब होम डिलीवरी शुरू कर दी हैं। ग्राहक अपने पसंदीदा होम फर्निशिंग उत्पादों को आइकिया शॉपिंग ऐप और वेबसाइट पर 'ऑर्डर कर सकते हैं और होम डिलवरी पा सकते हैं। यूजर्स अब अपने घरों में सामान ऑर्डर करने के लिए ऐप के साथ-साथ Ikea वेबसाइट का भी उपयोग कर सकते हैं। मनीकंट्रोल ने Ikea डिलीवरी को चेक किया और पाया कि डिलीवरी नोएडा, दिल्ली और गुड़गांव में आसानी से हो जा रही हैं।

मिल रहे हैं ऑफर

बिक्री के अलावा, Ikea अपने मेंबर्स को कई तरह के ऑफर भी दे रहा है । ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए, ग्रहाक को Ikea वेबसाइट या ऐप पर खुद को रजिस्टर करना होगा। Ikea के मेंबर बनने वाले लोगों को कीमत में छूट के साथ ही साथ होम होम डिलवरी के स्पेशल ऑफर मिलेंगे।


स्टोर से पहले ऑनलाइन डिलीवरी

बता दें कि Ikea ने 2018 में हैदराबाद ऑफलाइन स्टोर के साथ भारतीय बाज़ार में प्रवेश किया और फिर अन्य क्षेत्रों में विस्तार किया। कंपनी को 2025 में दिल्ली एनसीआर क्षेत्रों में ऑफलाइन स्टोर खोलने की भी उम्मीद थी। हालाँकि, कंपनी ने स्टोर के उद्घाटन से पहले ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है।

ऑनलाइन ऑर्डर कैसे करें

यदि आप Ikea का उपयोग करके ऑर्डर करना चाहते हैं, तो आपको बस Play Store या Apple App Store से ऐप डाउनलोड करना होगा। आप Ikea वेबसाइट का भी उपयोग कर सकते हैं।

  • ऐप या वेबसाइट में लॉग इन करें।
  • फिर, वह आइटम ब्राउज करें जिसे आप खरीदना चाहते हैं।
  • डिलीवरी की उपलब्धता जांचने के लिए पिन कोड और पता दर्ज करें।
  • फिर पेमेंट करें।

ये बातें भी जान लें 

  • अभी कैश-ऑन-डिलीवरी का ऑपशन नहीं है।
  • डिलीवरी शुल्क 49 रुपये से शुरू होता है।
  • चुनिंदा आइटम पर 365 दिनों की वापसी पॉलिसी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।