IMD ने इन राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक हो सकती है मूसलाधार बारिश

भारत मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण अगले कुछ दिनों में ओडिशा और दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की संभावना है

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 10:22 PM
IMD ने 11 सितंबर से झारखंड में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है

भारत मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार 8 सितंबर को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण अगले कुछ दिनों में ओडिशा और दक्षिण बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने 11 सितंबर से झारखंड में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बताया कि निम्न दबाव वाले क्षेत्र के अगले दो दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों की ओर अधिक चिह्नित होने का अनुमान है। बारिश को लेकर मौसम विभाग का लेटेस्ट अनुमान नीचे दिया गया है-

- शुक्रवार को ओडिशा के कोरापुट, कंधमाल, गजपति और गंजम जिलों में कुछ स्थानों पर 70 से 200 मिलीमीटर तक की भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। साथ ही अगले दो दिनों तक इन इलाकों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।


यह भी पढ़ें- Share Market Rally: सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़ा, जानिए बाजार में तेजी की क्या है वजह

- तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में 8 से 15 सितंबर तक और तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराइकल में 8 और 9 सितंबर को गरज के साथ व्यापक बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश देखने को मिस सकता है।

- रायलसीमा और आतंरिक कर्नाकट में 8 से 10 सितंबर; वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और कर्नाटक के उत्तरी आंतरिक इलाके में 8 से 11 सितंबर को गरज के साथ व्यापक बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश देखने को मिस सकता है।

- मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के कई जिलों में कम दबाव की स्थित के कारण शनिवार से बुधवार सुबह तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

- पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, साथ ही दक्षिण बंगाल के आंतरिक जिलों में भारी बारिश का अनुमान है

- दक्षिणपूर्वी, उत्तरी और मध्य झारखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। सबसे ज्यादा असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।