IMF की नई चीफ इकोनॉमिस्ट बनीं पियर ऑलिवर गॉरिचेंज, गीता गोपीनाथ की लेंगी जगह

अपडेटेड Jan 11, 2022 पर 1:03 PM
गॉरिचेंज अब गीता गोपीनाथ की जगह लेंगे।

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने फ्रांस की इकोनॉमिस्ट पियर ऑलिवर गॉरिचेंज (Pierre-Olivier Gourinchas) को नया चीफ इकोनॉमिस्ट चुना है। गॉरिचेंज अब गीता गोपीनाथ की जगह लेंगे। गोपीनाथ अब IMF की मैनेजमेंट टीम की पहली डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर होंगी।

गॉरिचेंज ने ट्वीट किया, "मुझे IMF के नए इकोनॉमिक काउंसलर और डायरेक्टर ऑफ रिसर्च की जिम्मेदारी लेकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा है। मैं IMF के नए सहयोगियों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।"

गॉरिचेंज फिलहाल कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के Hass School of Business के ग्लोबल मैनेजमेंट के एंजेल चान प्रोफेसर और SK हैं। वह 24 जनवरी से फंड के चीफ इकोनॉमिस्ट का पद लेंगे।


पियर ऑलिवर गॉरिचेंज को इमरजिंग ट्रेंड पहचानने और आज की सबसे अहम चुनौतियों के बेहतरीन विश्लेषण करने के लिए जाना जाता है।

गॉरिचेंज ने मेसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से PhD किया है। उन्हें 2007 में बेस्ट इकोनॉमिस्ट के लिए Bernacer Prize मिला था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।