सिर्फ 2 दिन में एक एक्सपर्ट के स्टॉक्स ने 9% और दूसरे एक्सपर्ट ने दिया 6% रिटर्न, जानें आज कहां लगाया दांव
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 18, 2022 पर 11:24 AM
पंकज रांदड के सुझाये स्टॉक्स ने दूसरे दिन की समाप्ति पर 9.18% का रिटर्न दिया
सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस खेल में Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और EQUINOX Research & Advisors के पंकज रांदड के बीच मुकाबला होगा। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
KHILADI TOP TRADES DAY-2
दूसरे दिन प्रदीप होतचंदानी की टॉप कॉल GODREJ PRO रही जिसने 1.2% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन प्रशांत सावंत की टॉप कॉल HDFC LIFE रही जिसने 4.6% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन पंकज रांदड की टॉप कॉल TATA CON रही जिसने 1.9%% का रिटर्न दिया
KHILADI DAY-2 RETURN
दूसरे दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 5.81% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 3.74% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड के सुझाये स्टॉक्स ने 9.18% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Dabur
प्रदीप ने कहा कि इसमें 594 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 627 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 583 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY IRCTC
प्रशांत ने इस स्टॉक में 685 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 640 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 800 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
EQUINOX Research & Advisors के पंकज रांदड का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bharti Airtel
पंकज ने कहा कि इस स्टॉक में 732 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 770 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 720 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY SRF
प्रदीप ने कहा कि इसमें 2525 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें2730 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 2450 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
EQUINOX Research & Advisors के पंकज रांदड का कमाईवाला स्टॉकः BUY OBEROY REALTY
पंकज ने कहा कि इस स्टॉक में 967 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1010 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 950 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।