बजट के बाद आई रैली मे विजय केडिया के होल्डिंग वाले इस केमिकल स्टॉक में आया जोरदार उछाल, क्या आपको भी करनी चाहिए खरीदारी?

वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के Sudarshan Chemical के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक Sudarshan Chemical में विजय केडिया की हिस्सेदारी 10 लाख शेयरों की है.

अपडेटेड Feb 02, 2022 पर 1:16 PM
GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि कल आए इंफ्राफोकस्ड बजट के बाद केमिकल स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है।

Vijay Kedia portfolio:बजट के बाद आई रैली में भागीदारी करते हुए Sudarshan Chemical के शेयर ने आज यानी 2 फरवरी के कारोबार में 5 फीसदी के पास कारोबार करता नजर आया। आज यह शेयर करीब 3 रुपये प्रति शेयर के अपसाइड गैप के साथ खुला था और इंट्राडे में इसने 602 रुपये पर फ्रेश ब्रेकआउट देते हुए 622.50 रुपये का हाई छुआ।

इस स्टॉक की आगे की चाल कैसी रहेगी इस पर बात करते हुए GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि कल आए इंफ्राफोकस्ड बजट के बाद केमिकल स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि Sudarshan Chemical कलर और इफेक्ट पिंगमेट बनाती है जिनका इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी इस्तेमाल होता है। जानकारों का कहना है कि इंफ्रा पर फोकस से लॉन्ग टर्म में कंपनी के कारोबार में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसी वजह से हमें विजय केडिया के होल्डिंग वाले Sudarshan Chemical में भारी खरीदारी देखने को मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह स्टॉक काफी बुलिश मूड में नजर आ रहा है और इसने 602 रुपये पर फ्रेश ब्रेकआउट दिया है।

Tata Teleservices के शेयर में लगा अपरसर्किट, जानिए आगे के आउटलुक पर क्या है बाजार एक्सपर्ट्स की राय


इसी तरह IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि Sudarshan Chemical का स्टॉक अपने 4 महीने के हाई के ऊपर कारोबार कर रहा है। इस स्टॉक ने भारी वॉल्यूम के साथ मजबूत ब्रेकआउट दिया है। शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक हमें 690-700 रुपये की तरफ जाता नजर आ सकता है। इस स्टॉक में 570 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी।

Sudarshan Chemical में विजय केडिया की हिस्सेदारी

वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के Sudarshan Chemical के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक Sudarshan Chemical में विजय केडिया की हिस्सेदारी 10 लाख शेयरों की है जो कि कंपनी के कुल जारी चुकता पूंजी का 1.44 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।