टैक्सपेयर्स की नजरें यूनियन बजट 2026 पर लगी हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। वित्तमंत्री का फोकस टैक्स के नियमों को आसान बनाने पर रहा है। उन्होंने यूनियन बजट 2020 में बड़े टैक्स रिफॉर्म्स का ऐलान किया था। उन्होंने टैक्सपेयर्स को नई रीजीम का विकल्प दिया था। सरकार ने इस रीजीम की शुरुआत उन टैक्सपेयर्स के लिए की थी, जो डिडक्शंस और एग्जेम्प्शंस का फायदा नहीं उठाते हैं। वित्तमंत्री ने नई रीजीम को अट्रैक्टिव बनाने की काफी कोशिश की है।
