Income Tax डिपार्टमेंट लेगा आपके गेंहू-चावल-ब्यूटी प्रोडक्ट्स का हिसाब, अगर की ये गलती, तो पड़ेगा भारी

Income Tax: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके गेंहू, चावल, दाल, ब्यूटी प्रोडक्ट, स्पा और रेस्टोरेंट बिल आदि सब का हिसाब मांग सकता है। अगर आपने ये गलती की तो इनकम टैक्स विभाग को एक-एक चीज का हिसाब देना पड़ेगा। इनकम टैक्स विभाग कई मामलों में सभी चीजों की जांच कर रहा है

अपडेटेड Feb 28, 2025 पर 7:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Income Tax: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके गेंहू, चावल, दाल, ब्यूटी प्रोडक्ट, स्पा और रेस्टोरेंट बिल आदि सब का हिसाब मांग सकता है।

Income Tax: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके गेंहू, चावल, दाल, ब्यूटी प्रोडक्ट, स्पा और रेस्टोरेंट बिल आदि सब का हिसाब मांग सकता है। अगर आपने ये गलती की तो इनकम टैक्स विभाग को एक-एक चीज का हिसाब देना पड़ेगा। इनकम टैक्स विभाग कई मामलों में सभी चीजों की जांच कर रहा है। इनकम टैक्स विभाग की स्क्रूटनी प्रक्रिया के तहत एक असैसिंग ऑफिसर (AO) ने आयकर अधिनियम की धारा 142(1) के तहत एक टैक्सपेयर्स से उसके महीने के राशन, कपड़े, सामाजिक आयोजनों, ट्रांसपोर्ट कॉस्ट, बीमा, गिफ्ट और अन्य रोजाना के खर्चों का पूरा ब्योरा मांगा। आमतौर पर इतनी बारीकी से जांच सिर्फ 1% मामलों में ही होती है।

क्यों मांगी जाती हैं इतनी डिटेल में जानकारी?

सूत्रों के अनुसार आयकर अधिकारी तब इस तरह की जानकारी मांग सकते हैं, जब टैक्सपेयर्स की घोषित आय उसके जीवन स्तर से मेल नहीं खाती। यदि किसी व्यक्ति का स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग ऊंचा बना होता है लेकिन कैश निकालने या खर्चे उस हिसाब से नहीं दिखाई देते। तब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को शक हो सकता है कि आपकी कुछ आय अघोषित या बेहिसाब है, जिसके बारे में आपने सराकर को नहीं बताया है।


किस तरह के खर्चों का ब्योरा मांगा गया?

अधिकारी ने राशन में इस्तेमाल होने वाले गेहूं का आटा, चावल, मसाले, तेल, गैस, बिजली, कपड़े, जूते, पॉलिश, बाल कटवाना, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, इत्र, सामाजिक आयोजनों का खर्च, स्टूडेंट चार्ज, किताबें, किराया, कार चलाने का खर्च, कार इंश्योरेंस, हेल्थ बीमा, बिल्डिंग कॉस्ट, बिल्डिंग इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस, किसी रिश्तेदार और अन्य को उपहार देने का खर्च, रेस्तरां में जाने का खर्च, सामाजिक कार्यक्रम का खर्च और इसी तरह के रोजमर्रा के खर्चों की पूरी जानकारी मांगता है।

क्या हर टैक्सपेयर्स के खर्चों की जांच की जा रही है?

नहीं, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट हर टैक्सपेयर्स के पर्सनल खर्चों की जांच नहीं करता। लेकिन यदि किसी व्यक्ति के खर्च ज्यादा दिखते हैं और कैश निकालने या बैंक ट्रांजेक्शन बहुत कम है, तो यह टैक्स अधिकारियों के लिए रेड फ्लैग हो सकता है।

क्या है सरकार का मकसद?

सरकार ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जहां पैसे के सोर्स पर शक हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति बिना ज्यादा कैश निकाले हाई लिविंग स्टैंडर्स स्तर बनाए रखता है, तो ये शक जताया जाता है कि वह अपनी कुछ इनकम का सही तरीके से खुलासा नहीं कर रहा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की यह कार्रवाई मुख्य रूप से अघोषित कैश और बेनामी ट्रांजेक्शन का पता लगाने के लिए की जा रही है। हालांकि, यह आम टैक्सपेयर्सओं के लिए चिंता का विषय नहीं है, लेकिन जो लोग अपने खर्च और इनकम को ठीक से घोषित नहीं करते, उनके लिए यह एक चेतावनी हो सकती है।

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक तुरंत करें ये काम, वरना बंद हो सकता है अकाउंट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।