कल 12 नवंबर से ₹6 तक बढ़ी दूध की कीमतें! अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर से दूध के दामों में ₹2 से ₹6 प्रति लीटर तक का भारी इजाफा कर दिया है। अमूल का भैंस का दूध अब ₹86 प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सर्दियों सर्दियां शुरू होने से पहले अचानक क्यों बढ़े दूध के दाम? जानिए नई रेट लिस्ट

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 3:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फुल क्रीम दूध में ₹4 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है

Amul and Mother Dairy Milk Price Hike: आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। देश की दिग्गज डेयरी कंपनियां अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दामों में भारी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। बढ़ती खरीद लागत और दूध की कम सप्लाई के चलते अमूल ने अपने दूध के दामों में ₹2 से ₹6 प्रति लीटर तक की वृद्धि की है, जो गुरुवार, 12 नवंबर से लागू होगी। वहीं, मदर डेयरी ने भी अपने लिक्विड मिल्क वेरिएंट्स के दाम ₹2 से ₹4 प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की है।

अमूल का बड़ा झटका: अब इतने में मिलेगा दूध

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, अमूल ने अलग-अलग कैटेगरी के दूध पर तगड़ा इजाफा किया है:


फुल क्रीम भैंस का दूध: इस पर सबसे तगड़ी मार पड़ी है और दाम सीधे ₹80 से बढ़कर ₹86 प्रति लीटर हो गए हैं।

फुल क्रीम पैक दूध: इसके दाम में ₹4 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

टोंड मिल्क: इस वेरिएंट पर ₹2 प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

मदर डेयरी की नई रेट लिस्ट (दिल्ली-एनसीआर)

मदर डेयरी के बढ़े हुए दाम भी 12 नवंबर से लागू हो चुके हैं:

  • टोंड मिल्क (टोकन वाला दूध): अब ₹60 प्रति लीटर मिलेगा (पहले ₹58 था)।
  • फुल क्रीम पैक्ड दूध: अब ₹76 प्रति लीटर मिलेगा (पहले ₹72 था)।
  • पैक्ड टोंड मिल्क: अब ₹62 प्रति लीटर मिलेगा (पहले ₹60 था)।
  • डबल टोंड मिल्क: अब ₹56 प्रति लीटर मिलेगा (पहले ₹54 था)।
  • गाय का दूध: अब ₹65 प्रति लीटर मिलेगा (पहले ₹62 था)।

अचानक क्यों महंगे हुए अमूल और मदर डेयरी के दूध?

आमतौर पर सर्दियों के 'फ्लश सीजन' में दूध का उत्पादन बढ़ता है और कीमतें स्थिर रहती हैं, लेकिन इस बार हालात बिल्कुल उलट हैं। डेयरी सेक्टर में मची इस खलबली के पीछे ये मुख्य वजहें हैं:

1. फैट की कीमतों में 25% तक आग: पिछले कुछ महीनों में दूध के फैट के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे कंपनियों की लागत बहुत बढ़ गई है।

2. चारा और प्रोक्योरमेंट महंगा: पशु आहार महंगे होने से किसानों की लागत बढ़ी है, जिसके चलते कंपनियों को किसानों को अधिक खरीद मूल्य देना पड़ रहा है। अमूल ने फैट से जुड़ी खरीद दर को ₹1,000 प्रति किलो कर दिया है, जिससे किसानों को ₹60 प्रति लीटर से ज्यादा मिल रहे हैं।

ताजा दूध की कमी के चलते जब कंपनियां पाउडर और फैट का इस्तेमाल करती हैं, तो फैट महंगे होने से पूरा गणित बिगड़ गया और जनता पर यह बोझ डालना पड़ा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।