क्या आप यह जानना चाहते हैं कि इनकम टैक्स (Income Tax) की नई और पुरानी रीजीम (Old Regime) में से कौन आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है? दरअसल, सरकार के इनकम टैक्स की नई रीजीम को अट्रैक्टिव बना देने के बाद कई लोग यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि उनके लिए कौन सी रीजीम बेहतर है। ऐसे लोगों की मुश्किल दूर करने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने खुद एक कैलकुलेटर लॉन्च किया है। यह आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा। इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। यह टैक्स कैलकुलेशन के प्रोसेस को आसान बनाता है। यह इनकम टैक्स की नई और पुरानी दोनों रीजीम में आपकी टैक्सेबल इनकम और टैक्स लायबिलिटी के बीच फर्क बताता है।
