Get App

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट लाया कर साथी! अब ITR में कम होंगी गलतियां, पेनल्टी से बचने में मिलेगी मदद

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का Kar Saathi चैटबॉट ITR फाइलिंग को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया गया है। यह यूजर्स को गाइड कर गलतियां कम करता है और पेनल्टी से बचने में मदद करता है। जानिए यह चैटबॉट कैसे करेगा आपकी मदद।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 12, 2026 पर 3:41 PM
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट लाया कर साथी! अब ITR में कम होंगी गलतियां, पेनल्टी से बचने में मिलेगी मदद
Kar Saathi को नए इनकम टैक्स पोर्टल के साथ जोड़ा गया है, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान है।

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरना आज भी बहुत से लोगों के लिए झंझट भरा काम लगता है। वजह साफ है- नियम बार-बार बदलते हैं, फॉर्म अलग-अलग होते हैं और कंप्लायंस की शर्तें समझना आसान नहीं होता।

इसी परेशानी को कम करने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक AI आधारित चैटबॉट Kar Saathi लॉन्च किया है, ताकि टैक्स फाइलिंग को आसान और समझने लायक बनाया जा सके।

Kar Saathi क्या है?

Kar Saathi AI बेस्ड वर्चुअल असिस्टेंट है, जिसे नए इनकम टैक्स पोर्टल में जोड़ा गया है। यह टैक्सपेयर्स के सवालों का तुरंत जवाब देता है- चाहे वह ITR फाइलिंग से जुड़ा हो, नोटिस से, रिफंड से या किसी भी तरह के कंप्लायंस से।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें