Get App

Income Tax Return 2025: इनकम के एक से ज्यादा स्रोत तो रिटर्न फाइलिंग में बरतें सावधानी, नहीं तो लगेगा बड़ा झटका

Income Tax Return 2025: टैक्सबडी डॉट कॉम के फाउंडर सुजीत बांगर ने इनकम के कैलकुलेशन में गलती के एक दिलचस्प मामले के बारे में बताया है। उन्होंने अपने लिंक्डइन पोस्ट में इस मामले के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि कैसे इनकम के कैलकुलेशन में हुई गलती की वजह से एक व्यक्ति को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से 74,375 रुपये टैक्स चुकाने का नोटिस आ गया

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 03, 2025 पर 12:11 PM
Income Tax Return 2025: इनकम के एक से ज्यादा स्रोत तो रिटर्न फाइलिंग में बरतें सावधानी, नहीं तो लगेगा बड़ा झटका
आप शेयरों में ट्रेडिंग करते हैं तो आपको रिटर्न फाइलिंग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने का सीजन शुरू हो गया है। लाखों टैक्सपेयर्स ने आईटीआर फाइल कर दिए हैं। हालांकि, इस बार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 15 सितंबर है। अगर आपको एक से ज्यादा सोर्स से इनकम है या आप शेयरों में ट्रेडिंग करते हैं तो आपको रिटर्न फाइलिंग में सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर इनकम के कैलुकेशन में गलती हुई तो आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस आ सकता है।

इनकम का गलत कैलकुलेशन 

टैक्सबडी डॉट कॉम के फाउंडर सुजीत बांगर ने इनकम के कैलकुलेशन में गलती के एक दिलचस्प मामले के बारे में बताया है। उन्होंने एक लिंक्डइन पोस्ट किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे इनकम के कैलकुलेशन में हुई गलती की वजह से एक व्यक्ति को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) की तरफ से 74,375 रुपये Income Tax चुकाने का नोटिस आ गया। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। खासकर उन लोगों को बड़ा झटका लग सकता है, जो शेयर ट्रेडिंग करते हैं।

 टैक्स का नोटिस आने पर गलती का चला पता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें