इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी उसे वेरीफाई भी करना है। अगर आप रिटर्न फाइल करके वेरीफाई नहीं करते हैं तो रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। दरअसल, ई-वेरीफाई के जरिए ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को यह पता चलता है कि आपने अपना रिटर्न सही फाइल किया है या नहीं।
