Gold Price Today: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 5 जनवरी को सर्राफा बाजार में तेजी का दौर रहा। ओमिक्रॉन के डर ने बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48100 रुपये के ऊपर चल रहा है। सोना आज 159 रुपये चढ़कर 48,126 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 61,658 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,126 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47,967 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 159 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,933 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,083 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,095 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,154 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,658 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 61,496 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 162 रुपये की तेजी देखने को मिली।