Get App

Gold Price Today: ओमिक्रॉन के डर ने बढ़ाए सोने के भाव, आज इतना चढ़ा गोल्ड रेट

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 5 जनवरी को सर्राफा बाजार में तेजी का दौर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2022 पर 12:41 PM
Gold Price Today: ओमिक्रॉन के डर ने बढ़ाए सोने के भाव, आज इतना चढ़ा गोल्ड रेट
Gold Price Today: आज सोने के भाव में आई तेजी, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Price Today: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 5 जनवरी को सर्राफा बाजार में तेजी का दौर रहा। ओमिक्रॉन के डर ने बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48100 रुपये के ऊपर चल रहा है। सोना आज 159 रुपये चढ़कर 48,126 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 61,658 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 48,126 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47,967 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 159 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,933 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,083 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,095 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,154 रुपये रहा।

चांदी का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें