Get App

Independence Day Shopping: शॉपिंग से पहले इन 5 सबसे अट्रैक्टिव क्रेडिट कार्ड के बारे में जान लीजिए, फायदे में रहेंगे

एमेजॉन का ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल (Amazon India’s Great Freedom Festival) और फ्लिपकार्ट का बिग सेविंग डेज (Big Saving Days) 6 अगस्त से शुरू हो रहे हैं। ये 10 अगस्त तक चलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2022 पर 11:20 AM
Independence Day Shopping: शॉपिंग से पहले इन 5 सबसे अट्रैक्टिव क्रेडिट कार्ड के बारे में जान लीजिए, फायदे में रहेंगे
पिछले हफ्ते मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने राज्यसभा में कहा था कि ईडी FEMA के तहत WazirX के खिलाफ दो मामलों की जांच कर रही है।

इंडिपेंडेंस डे के मौके पर ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट पर ऑफर शुरू होने जा रहे हैं। एमेजॉन का ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल (Amazon India’s Great Freedom Festival) और फ्लिपकार्ट का बिग सेविंग डेज (Big Saving Days) 6 अगस्त से शुरू हो रहे हैं। ये 10 अगस्त तक चलेंगे। उधर, रिलायंस डिजिटल का डिजिटल इंडिया सेल भी 6 अगस्त से शुरू हो रही है। हम आपको ऐसे छह क्रेडिट कार्ड के बारे में बता रहे हैं, जिनसे शॉपिंग करने में आपको ज्यादा डिस्काउंट के साथ दूसरे फायदे मिलेंगे।

एमेजॉन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड (Amazon Pay ICICI Credit Card) एमेजॉन पर खरीदारी के लिए बेहतरीन है। प्राइम मेंबर्स को इस कार्ड से खरीदारी पर 5 फीसदी कैशबैक मिलता है। नॉन-प्राइम मेंबर्स को 3 फीसदी कैशबैक मिलता है। 2 फीसदी कैशबैक 100-प्लस एमेजॉन पार्टनर्स मर्चेंट पर मिलता है। अन्य ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी कैशबैंक मिलता है। कार्ड पर मिले रिवॉर्ड की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है। यह लाइफ-टाइम फ्री कार्ड है।

यह भी पढ़ें : जानिए इंटरेस्ट रेट बढ़ने के बाद आपके होम और कार लोन की EMI कितनी हो जाएगी

SBI SimplyCLICK क्रेडिट कार्ड में ज्वाइनिंग पर 500 रुपये का एमेजॉन गिफ्ट कार्ड मिलता है। एमेजॉन के अलावा क्लियरट्रिप, बुकमायशो, लेंसकार्ट जैसे पार्टनर्स भी इस पर 10X रिवॉर्ड प्लाइंट्स देते हैं। सभी ऑनलाइन खरीदारी पर 5X रिवॉर्ड मिलता है। अगर आप एक साल में एक लाख रुपये से ज्यादा खरीदारी करते हैं तो 2,000 रुपये का ई-वाउचर भी मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें