Get App

स्वतंत्रता दिवस पर देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, सभी लोन किये महंगे

SBI ने ओवरनाइट से तीन महीने की SBI MCLR दर 7.15% से बढ़ाकर 7.35% कर दी गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2022 पर 12:39 PM
स्वतंत्रता दिवस पर देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, सभी लोन किये महंगे
SBI ने सभी तरह के लोन किये महंगे।

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ने स्वतंत्रता दिवस पर ग्राहकों को झटका दिया है। SBI नेमार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स आधारित लेंडिंग रेट (MCLR) यानी लोन की दरें बढ़ा दी हैं। ये बढ़ी हुई नई दरें आज से लागू हो चुकी हैं। SBI के इस कदम से सभी तरह के लोन की EMI महंगी हो जाएगी। लंबे समय के लोन MCLR से लिंक होते हैं। इसमें कार लोन, होम लोन आदि शामिल है।

SBI ने बढ़ाया MCLR

SBI ने ओवरनाइट से तीन महीने की SBI MCLR दर 7.15% से बढ़ाकर 7.35% कर दी गई है। एसबीआई छह महीने का एमसीएलआर 7.45% से 7.65%, एक साल से 7.7%, 7.5% से दो साल, 7.7% से 7.9% और तीन साल से 7.8 फीसदी से बढ़कर 8% हो गया है। पिछले महीने, एसबीआई ने अलग-अलग टाइम पीरियड वाले लोन के लिए MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी।

महंगे हो जाएंगे सभी लोन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें