HDFC, ICICI, BOB और केनरा बैंक ने रिवाइज किया FD पर ब्याज, देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने नहीं किया कोई बदलाव

FD Rates: भारत में कई प्रमुख बैंकों ने अक्टूबर 2023 में अपनी Fixed Deposit (FD) पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। एफडी पर ब्याज दर रिवाइज करने वाले बैंकों की गिनती में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सभी बड़े बैंक शामिल है

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement
भारत में कई प्रमुख बैंकों ने अक्टूबर 2023 में Fixed Deposit (FD) पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है।

FD Rates: भारत में कई प्रमुख बैंकों ने अक्टूबर 2023 में Fixed Deposit (FD) पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। एफडी पर ब्याज दर रिवाइज करने वाले बैंकों की गिनती में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सभी बड़े बैंक शामिल है। हालांकि, अभी तक देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 15 फरवरी 2023 ने एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज नहीं किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अक्टूबर में मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद भी एफडी की ब्याज दरों में रिवीजन नहीं किया है।

एचडीएफसी बैंक ने दो स्पेशल एफडी योजना शुरू की है। इन नए ऑफर्स में 35 महीने की पीरियड वाली एफडी के लिए 7.15% और 55 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.2% की दर से ब्याज मिल रहा है। ये दोनों दरें एचडीएफसी सीनियर सिटीजन केयर एफडी पर भी लागू होती हैं। इसके अलावा बैंक ने 1 अक्टूबर से 15 महीने से 18 साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.1% की दर से ब्याज तय किया है।

आईसीआईसीआई बैंक ने 16 अक्टूबर से अपनी ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। बैंक अब नियमित ग्राहकों को 3% से 7.1% तक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.5% से 7.6% तक की ब्याज दर एफडी पर ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 15 महीने से दो साल से कम की एफडी पर ब्याज दे रह है।


बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी एफडी दरों को भी रिवाइज किया है। बैंक ने 9 अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाली बड़ौदा तिरंगा प्लस जमा योजनाओं के तहत आम जनता के लिए 7.25% तक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75% तक की ब्याज दरों ऑफर की है। केनरा बैंक ने ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक एफडी पर आम जनता को 4% से 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4% से 7.75% की ब्याज ऑफर कर रहा है।

इसके उलट एसबीआई की एफडी दरें इस साल फरवरी से फिक्स हैं। इनमें बदलाव नहीं किया गया है। बैंक अपनी 400 दिन की स्पेशल एफडी अमृत कलश योजना पर सामान्य नागरिकों को 3% - 7.1% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% की ब्याज दर एफडी पर ऑफर कर रहा है। ये योजना 31 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगी।

Share Markets: शेयर बाजार में 3 दिन बाद लौटी रौनक, निवेशकों को ₹1.5 लाख करोड़ से अधिक का हुआ फायदा

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।