Share Markets: शेयर बाजार में 3 दिन बाद लौटी रौनक, निवेशकों को ₹1.5 लाख करोड़ से अधिक का हुआ फायदा

Share Market Update: शेयर बाजारों में पिछले 3 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज 17 अक्टूबर को थम गया। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी। सेंसेक्स जहां 261 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने फिर 19,800 के स्तर को पार कर लिया। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फायदा हुआ

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 8:28 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 323.81 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Update: शेयर बाजारों में पिछले 3 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज 17 अक्टूबर को थम गया। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी। सेंसेक्स जहां 261 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने फिर 19,800 के स्तर को पार कर लिया। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फायदा हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.39 फीसदी बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.70 फीसदी की तेजी के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग, एनर्जी, FMCG, फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 261.16 अंक या 261.16% बढ़कर 66,428.09 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 79.75 अंक या 0.40% की तेजी के साथ 19,811.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों की संपत्ति ₹1.56 लाख करोड़ बढ़ी

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 17 अक्टूबर को बढ़कर 323.81 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 16 अक्टूबर को 322.25 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.56 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 2.07 फीसदी की तेजी रही। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और आईटीसी (ITC) के शेयर करीब 0.99% से लेकर 1.36% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Ajmera Realty के शेयरों में 5% का उछाल, 360 करोड़ रुपये का री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट मिलने के बाद चढ़े शेयर

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 8 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें से टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा लर्सन एंड टुब्रो (L&T), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के शेयरों में 0.22 फीसदी से लेकर 1.13 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,184 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,825 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,184 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,506 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 135 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 330 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 21 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।