Get App

India International Trade Fair 2021: कोरोना काल में पहली बार 14 से 27 नवंबर को प्रगति मैदान में लगेगा व्यापार मेला

IITF राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर के बीच आयोजित होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2021 पर 4:18 PM
India International Trade Fair 2021: कोरोना काल में पहली बार 14 से 27 नवंबर को प्रगति मैदान में लगेगा व्यापार मेला

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर के बीच आयोजित होगा। दिल्ली के प्रगति मैदान में एक साल के अंतराल के बाद इस साल 14 दिन के लिए लगेगा। इस बार व्यापार मेले का विषय आत्मनिर्भर भारत है।

भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) इस विशाल व्यापार मेले का आयोजन करता है। इस मेले को पहली बार 1979 में आयोजित किया गया था।
कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल मेले का आयोजन नहीं किया गया था। इससे पहले 1980 में भी मेले का आयोजन नहीं हो पाया था।

मंत्रालय ने कहा कि 14 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सभा केंद्र (IECC) के नवनिर्मित हॉल के साथ ही प्रगति मैदान में मौजूदा हॉल में किया जाएगा।

कॉमर्स मिनिस्ट्री के मुताबिक इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। व्यापार मेला अर्थव्यवस्था, निर्यात क्षमता, आपूर्ति श्रृंखला और मांग को बढ़ावा देने के साथ ही इस बार के विषय आत्मनिर्भर भारत को प्रदर्शित करेगा।

कॉमर्स मिनिस्ट्री के मुताबिक व्यापार मेला 14-18 नवंबर तक बिजनेस कम्यूनिटी के लिए रखा गया है। इसके बाद ही इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा। व्यापार मेले का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 7.30 बजे तक का रखा गया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें