भारत या नेपाल, कहां सस्ता मिल रहा है सोना? नेपाल बॉर्डर पर 'भंसार टैक्स' की मार के बीच जानें लेटेस्ट रेट्स

India vs Nepal Gold Rate Comparison: बुलियन मार्केट के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं। 27 अप्रैल को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,54,570 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट का रेट ₹1,41,700 प्रति 10 ग्राम है

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 1:58 PM
Story continues below Advertisement
नेपाल में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,300 नेपाली रुपया की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है

Gold Price India vs Nepal: भारत और नेपाल बॉर्डर पर बालेन शाह सरकार द्वारा लागू किए गए 'भंसार टैक्स' ने सीमावर्ती इलाकों में व्यापार की कमर तोड़ दी है। बॉर्डर के पास स्थित भारत के बाजारों में सन्नाटा छा गया है, दूसरी ओर सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी उछाल ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। नेपाल में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,300 नेपाली रुपया की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है। आइए आपको बताते हैं भारत और नेपाल में सोने के रेट में कितना है अंतर?

नेपाल में सोने के लेटेस्ट रेट

'नेपाल गोल्ड एंड सिल्वर डीलर्स एसोसिएशन' के अनुसार, आज, सोमवार को नेपाली बाजार में सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड छुए। फिलहाल 24 कैरेट सोने का रेट ₹3,00,500 प्रति तोला है। रविवार को यह ₹2,99,200 था। वहीं चांदी का रेट ₹5,045 प्रति तोला है जो रविवार को ₹4,995 था। वैश्विक स्तर पर सोना $4,724.31 प्रति औंस और चांदी $76.44 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।


भारत में सोने का लेटेस्ट रेट

बुलियन मार्केट के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं। 27 अप्रैल को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,54,570 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट का रेट ₹1,41,700 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की बात करें तो भारत में चांदी की कीमत करीब ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है।

भारत या नेपाल कहा सस्ता है सोना?

अगर नेपाल के ₹3,00,500 (NPR) प्रति तोला को भारतीय मुद्रा (INR) में बदलें, तो यह करीब ₹1,87,812 (INR) प्रति तोला बैठता है। वहीं भारत में 11.66 ग्राम सोने (1 तोला) की कीमत आज के रेट से करीब ₹1,80,228 (INR) है। यानी भारत और नेपाल में सोने की कीमतों में करीब ₹7,000-8,000 प्रति तोला का अंतर है। नेपाल की तुलना में भारत में सोना सस्ता है।

भारत और नेपाल के गोल्ड रेट की तुलना करते समय वजन के गणित को समझना जरूरी है। नेपाल में सोने का व्यापार तोला में होता है। आधिकारिक तौर पर 11.66 ग्राम को 1 तोला माना जाता है। भारत में ज्वेलर्स अब रेट प्रति 10 ग्राम के हिसाब से कोट करते हैं, हालांकि पारंपरिक रूप से यहां भी 1 तोला (11.66 ग्राम) का चलन रहा है।

बॉर्डर पर टैक्स और स्मगलिंग की सता रही चिंता

नेपाल बॉर्डर पर भारत से अब 100 रुपये के सामान भी 'भंसार टैक्स' वसूला जा रहा है। ऐसे में सोने की कीमतों में इतना बड़ा अंतर होने के कारण सीमा पर कड़ाई और बढ़ा दी गई है। नेपाल सरकार के नए नियमों के कारण नेपाली नागरिक अब भारतीय बाजारों से सोना या कीमती धातु ले जाने में कतरा रहे हैं, क्योंकि पकड़े जाने पर भारी जुर्माना और टैक्स देना पड़ रहा है।

क्या है एक्सपर्ट की राय?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती कीमतों और स्थानीय स्तर पर कड़े टैक्स नियमों के कारण आने वाले दिनों में नेपाल में सोने की मांग और गिर सकती है। वैसे भारतीय दुकानदारों के लिए यह दोहरा झटका है। एक तरफ ग्राहक कम हुए हैं और दूसरी तरफ कीमती धातुओं की बढ़ती कीमतों ने स्थानीय मांग को भी प्रभावित किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।