Get App

भारत या नेपाल, कहां सस्ता मिल रहा है सोना? नेपाल बॉर्डर पर 'भंसार टैक्स' की मार के बीच जानें लेटेस्ट रेट्स

India vs Nepal Gold Rate Comparison: बुलियन मार्केट के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं। 27 अप्रैल को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,54,570 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट का रेट ₹1,41,700 प्रति 10 ग्राम है

Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 1:58 PM
भारत या नेपाल, कहां सस्ता मिल रहा है सोना? नेपाल बॉर्डर पर 'भंसार टैक्स' की मार के बीच जानें लेटेस्ट रेट्स
नेपाल में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,300 नेपाली रुपया की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है

Gold Price India vs Nepal: भारत और नेपाल बॉर्डर पर बालेन शाह सरकार द्वारा लागू किए गए 'भंसार टैक्स' ने सीमावर्ती इलाकों में व्यापार की कमर तोड़ दी है। बॉर्डर के पास स्थित भारत के बाजारों में सन्नाटा छा गया है, दूसरी ओर सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी उछाल ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। नेपाल में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,300 नेपाली रुपया की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है। आइए आपको बताते हैं भारत और नेपाल में सोने के रेट में कितना है अंतर?

नेपाल में सोने के लेटेस्ट रेट

'नेपाल गोल्ड एंड सिल्वर डीलर्स एसोसिएशन' के अनुसार, आज, सोमवार को नेपाली बाजार में सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड छुए। फिलहाल 24 कैरेट सोने का रेट ₹3,00,500 प्रति तोला है। रविवार को यह ₹2,99,200 था। वहीं चांदी का रेट ₹5,045 प्रति तोला है जो रविवार को ₹4,995 था। वैश्विक स्तर पर सोना $4,724.31 प्रति औंस और चांदी $76.44 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

भारत में सोने का लेटेस्ट रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें