इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच देखने के लिए कम न पड़े मोबाइल डेटा, एयरटेल के 5 टॉपअप प्लान आएंगे काम

Airtel Plan: क्या आपको वर्ल्ड कप मोबाइल पर देखने के लिए रोजाना इंटरनेट की जरूरत पड़ रही है। अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक हैं तो ये सस्ते डेटा टॉप अप प्लान आपके काम आ सकते हैं। एयरटेल सिर्फ 19 रुपये में डेटा टॉपअप प्लान दे रहा है

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 8:04 PM
Story continues below Advertisement
Airtel के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 19 रुपये है।

Airtel Plan: क्या आपको वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच मोबाइल पर देखने के लिए रोजाना इंटरनेट की जरूरत पड़ रही है। अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक हैं तो ये सस्ते डेटा टॉप अप प्लान आपके काम आ सकते हैं। एयरटेल सिर्फ 19 रुपये में डेटा टॉपअप प्लान दे रहा है। एयरटेल आपकी इंटरनेट के इस्तेमाल के कई प्लान ऑफर कर रहा है। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जिन्हें अपने मोबाइल पर क्रिकेट मैच देखने हैं। भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच को देखने के लिए आपका डेटा कम न पड़ें, इसके लिए आप ये 5 टॉपअप प्लान ले सकते हैं।

Airtel का 19 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 19 Recharge Plan)

Airtel के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 19 रुपये है। कीमत के लिहाज से यह एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान है। एयरटेल के 19 रुपये के टॉप अप प्लान में एक दिन के लिए 1जीबी डेटा मिलता है। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिन्हें कम डेटा की जरूरत होती है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी भी एक दिन की है।


Airtel का 29 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 29 Recharge Plan)

Airtel के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 29 रुपये है। कीमत के लिहाज से यह प्लान छोटा रिचार्ज हो लेकिन ये सबसे जबरदस्त प्लान है। सिर्फ 29 रुपये के टॉप अप प्लान में पूरे 24 घंटों यानी एक दिन के लिए 2जीबी इंटरनेट मिलता है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी भी एक दिन की ही है।

Airtel 49 रुपये का प्रीपेड प्लान

भारती एयरटेल यूजर्स को 49 रुपये का डेटा टॉपअप प्लान दे रहा है। 49 रुपये में एयरटेल 6GB डेटा दे रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ एक दिन की है। इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को 6 जीबी डाटा मिलता है, तो ये आपकी रोजाना की ज्यादा डेटा की जरूरत को पूरा कर सकता है। इस प्लान में आप एक दिन के मैच को बड़े आराम से देख सकते हैं। आपको जिस दिन वर्ल्ड कप का मैच देखना हो, आप उस दिन इसे रिचार्ज करा सकते हैं।

Airtel का 65 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 65 Recharge Plan)

Bharti Airtel के 65 रुपये वाले डेटा प्लान में 4GB डेटा मिलता है। Airtel के 65 रुपये के प्लान में वॉइस कॉलिंग या SMS की सर्विस नहीं मिलती। इसमें सिर्फ डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी जितनी होती है। जैसे अगर आपने 199 रुपये का रिचार्ज कराया है। साथ ही 64 रुपये का टॉपअप प्लान लिया है तो आपको 30 दिन तक 4जी डेटा मिलेगा। ये प्लान आपके एक्टिव प्लान की वैलिडिटी तक रहेगा।

एयरेटल का 99 रुपये का प्लान

भारती एयरटेल के 99 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। ये अनलिमिटेड डेटा 2 दिन के लिए मिलेगा। ये एक तरह से टॉपअप प्लान है। यानी मैच देखने के लिए आप 2 दिन तक जितना मर्जी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी वर्ल्ड कप के दौरान रोजाना की ज्यादा डेटा की जरूरत को पूरा कर सकता है। भारती एयरटेल अब भारत के 3000 से अधिक शहरों और कस्बों में 4जी और 5जी ला चुका है।

HCL Tech Q2 Results : मुनाफा 9.92% बढ़कर 3,833 करोड़ रुपये रहा, प्रति शेयर 12 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।